
उमरिया – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ और मानव द्वंद थमने का नाम नही ले रहा है। आये दिन कहीं बाघ मनुष्य पर अटैक कर रहा या कहीं बाघ की मौत हो रही है। इसी कड़ी में आज फिर पनपथा कोर जोन में ग्राम झलवार निवासी 50 वर्षीय रामसजीवन पिता रामप्रताप सिंह मवेशी चराते हुए वन राजस्व सीमा में पहुंच गए और बाघ के हमले का शिकार हो गए।

पतौर रेंजर अर्पित मेराल ने बताया कि घटना पनपथा कोर जोन के कक्ष क्रमांक आरएफ 451 है। ग्राम झलवार निवासी राम सजीवन सिंह मवेशी चराते हुए आरएफ 451 के अंदर पहुंच गए, तभी झाड़ियों से अचानक बाघ सामने आ गया और उनके मवेशियों पर हमला करने का प्रयास किया जिसको बचाने के लिए राम सजीवन अपने साथी सरदार सिंह के साथ हल्ला मचाने लगे तभी बौखलाहट में बाघ ने हमला कर दिया जिसमे राम सजीवन सिंह घायल हो गए फिर भी हिम्मत के साथ कुल्हाड़ी को घुमाने लगे जिसके चलते बाघ भाग गया और इनकी जान बच पाई।

उसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई और जैसे ही हमारे पास सूचना आई हम तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में भर्ती करवाये जहां इलाज किया जा रहा है। द्वारा घायल हुए साथ ही तात्कालिक सहायता राशि 1000/- भी दे दी गई है।
गौरतलब है कि घटना पनपथा रेंज में होने के बाद पतौर रेंजर को ही जाना पड़ता है और ऐसे मौके पर पनपथा रेंजर हमेशा गायब रहते है उसके बाद भी प्रबंधन कोई कार्रवाई नही करता है।







