
उमरिया – एसडीएम की गुंडागर्दी मामले में खबर चलने के बाद जिले के कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य एक्शन में आये और तत्काल प्रभाव से एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह को एसडीएम पद से पृथक कर कलेक्टर कार्यालय की दूसरी शाखाओं का प्रभार दे दिये, वहीं बांधवगढ़ एसडीएम का प्रभार अभी पाली एसडीएम टी आर नाग को दे दिया गया है।

वहीं पुलिस भी हरकत में आई और एसडीओपी, टीआई समेत अन्य पुलिस के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाने और सारी स्थितियों को देखने के बाद पीड़ित घायल प्रकाश दहिया की तरफ से चौकी सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 37/2024 धारा 294, 323, 341, 34 आईपीसी का प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमे एसडीएम अमित सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार, वाहन चालक नरेन्द्र दास पनिका, संदीप सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

सिविल लाइन चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि कल शाम को प्रधान आरक्षक शिशिर त्रिपाठी के माध्यम से सूचना मिली कि 3 गाड़ी वालों के बीच झगड़ा हो रहा है युवकों के साथ मारपीट की गई है और वो लोग गम्भीर हालत में पड़े हुए हैं, उनको पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां घायल का कथन लेने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।







