Home क्राइम मारपीट के मामले में भाजपा पार्षद पति पर एफआईआर दर्ज

मारपीट के मामले में भाजपा पार्षद पति पर एफआईआर दर्ज

279
0

राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पुलिस भी बैकफुट पर सोमवार को दिन में दस बजे करीब जमीनी विवाद में 15 – 16 लोगों ने मिल कर इतना मारा कि हालत गम्भीर

राजनैतिक रसूख के चलते पुलिस भी बैकफुट पर

Umaria – जिले के चंदिया थाना अंतर्गत तहसील कार्यालय के पास बीते दिन ऐसा हुआ जिसकी कल्पना करने मात्र से ही डर लगने लगता है, जमीनी विवाद में एक पक्ष के 15 – 16 लोगों ने लाठी, हॉकी, कुल्हाड़ी से दूसरे पक्ष को अकेला पाकर इतना मारा कि किसी का पैर की हड्डी तीन टुकड़ों में टूट गई वहीं जब उसको बचाने उसका भाई आया तो उसको भी इतना मारा कि उसका हाथ क्रैक हो गया, कहीं सिर से खून धार बही तो किसी के घुटने फूट गये, इस अमानवीय कृत और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर सामान्य सा मुकदमा दर्ज कर जांच करने बात कर रही है, हालांकि इस मामले में चंदिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 से भाजपा पार्षद श्रीमती वंदना बारी के पति मुकेश बारी पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। इस पूरे घटना क्रम में एक बात किसी को नहीं पच रही है कि जिन दर्जन भर लोगों ने सच्चिदानंद तिवारी, प्रमोद तिवारी के साथ अंधाधुंध मारपीट की उन पर केवल गाली गलौज के तहत मामला कायम किया गया है जबकि पीड़ितों पर भी उन्हीं धाराओं के तहत मामला कायम किया गया है जो कि समझ से परे है। वहीं इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप की भी बात सामने आ रही है, सत्तारूढ़ पार्टी के नेता होने के कारण पुलिस ने मारपीट करने वालों के साथ साथ पीड़ित को भी मुजरिम बना डाला है।

जमीनी विवाद बना कारण

बताया जाता है कि एक लंबे समय से तिवारी और बारी परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, दोनों पक्ष अपना कब्जा जमाने के लिए प्रयास करते रहते हैं, लेकिन 30 जून को ऐसा हुआ कि उक्त जमीन पर कब्जा करने आये बारी परिवार को रोकने गये प्रमोद तिवारी से विवाद हुआ और करीब 15 – 16 लोगों ने हाकी, लाठियों और कुल्हाड़ी से इतना मारा कि वह बेसुध हो गया, घटना के बाद बीच बचाव करने आये प्रमोद के भाई सच्चिदानंद तिवारी पर भी दनादन लाठियां बरसाई गई। जिसके बाद घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से दोनों को जबलपुर रिफर कर दिया गया है, वहीं घटना के बाद आनन फानन में चंदिया की जांबाज पुलिस ने दरियादिली दिखाते हुए पीड़ित पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर दिया और जिले के एस पी के दखल के बाद शाम को दूसरे पक्ष पर भी प्रकरण दर्ज कर काउंटर कर दिया। जबकि फोटो और वायरल वीडियो में यह साफ दिखाई देता है कि किस प्रकार से एक समूह ने एक अकेले व्यक्ति के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट करते हुए पैर तोड़ दिया है।

आखिर किसके दबाब में है पुलिस

जिस प्रकार से दो लोगों के साथ मारपीट की गई और फिर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है, आखिर किसकी सह या किसके दबाव में आकर पुलिस ने यह रचना रची है कि स्पष्ट वीडियो के बाद भी पुलिस अपना कानूनी डंडा पीड़ित पर भी चला दिया है। बताया जाता कि एक भाजपा पार्षद पति का नाम आने के बाद से पुलिस पर राजनीतिक दबाव था यहां तक कि पर्दे के पीछे के हीरों बने नेता जी ने पूरे मामले को एक अलग ही दिशा में मोड़ दिया है।

घायल ने बताया

घायल प्रमोद तिवारी ने बताया कि हमारे साथ मुकेश बारी लोग पहले भी मार – पीट किये हैं जिसकी लिखित शिकायत चंदिया थाना में 20/06/2025 को किया था लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई। जिसके चलते 30/06/2025 को ग्राम तेंदुहा और नौरोजाबाद से गुंडों को बुला कर मेरे एवं मेरे भाइयों के साथ इस कदर मार पीट किये हैं कि मेरे दोनो पैर टूट गए हैं, एक पैर की हड्डी तो चकनाचूर हो गई है और मेरे भाई का हाथ टूट गया है, जब हम बेहोश हो गए तब ये लोग छोड़ कर गए हैं, मेरे को किसी तरह चंदिया अस्पताल लाये हैं और मेरी माँ जब रिपोर्ट लिखवाने चंदिया थाने गई तो उसको टी आई साहब भगा दीं हैं और मुकेश बारी लोग की तरफ से दोपहर में 3 बज कर 19 मिनट में हम लोगों के विरुद अपराध क्रमांक 191/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 3 (5) बी एन एस का दर्ज किया गया वहीं जब एस पी साहब के पास शिकायत किया गया तब हम लोगों की तरफ से शाम 6 बज कर 54 मिनट पर अपराध क्रमांक 192/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 3 (5) बी एन एस का दर्ज किया गया, जबकि वो लोग मिल कर हम लोगों को मारे हैं औऱ आरोपी भी हमको बना दिया गया।

एसडीओपी ने बताया

चंदिया थाना क्षेत्र के तहसील कार्यालय के समीप हुए इस घटनाक्रम में जांच करने पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डा. नागेन्द्र प्रताप सिंह ने पूरे मामले की छानबीन की और बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है एक पक्ष को गंभीर चोटें हैं, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दर्ज मुकदमे में लगी धाराओं में और भी बढ़ोतरी की जायेगी।

टी आई ने बताया

वहीं इस मामले में चंदिया थाना प्रभारी ज्योति शुक्ला ने बताया कि जो हुआ वह ग़लत हुआ है, यह प्रमोद तिवारी पहले से कई मामलों में अपराधी है और इसने भी बारी परिवार के साथ मारपीट की है, उसका पैर गिरने से टूटा था, इसकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद और धाराएं बढ़ाई जायेगीं।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो भी झूठा

गौरतलब है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को भी झूठा बना देना कहीं न कहीं संदेह को जन्म देता है कि कहीं राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने की बात सही तो नही है। हालांकि देखा जाय तो जिले में अपराध में जिस ढंग से बढ़ोतरी हो रही है उससे आम आदमी का जीना हराम हो गया है, अमिलिया में हुई हत्या के हत्यारों का आज भी पता नही चल पाया, जिससे उस क्षेत्र में दहशत का माहौल है। समय पर यदि इसमें भी करवाई हो गई होती तो यह स्थिति नही होती।

मारपीट के मामले में भाजपा पार्षद पति पर एफआईआर दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here