Home वाइल्डलाइफ बाघ के हमले से वृद्धा गम्भीर

बाघ के हमले से वृद्धा गम्भीर

732
0

उमरिया – जिले के विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज अंतर्गत देवरी निवासी 62 वर्षीया वृद्धा बिसरती बाई बैगा सुबह अपने घर से महुआ की गोही बीनने देवरी के कंपार्टमेंट नम्बर आर एफ 364 में गई हुई थी तभी सामने से अचानक बाघ आ गया और हमला कर दिया।

जिसमें गम्भीर रूप से वृद्धा घायल हो गई, उसकी चीख सुन कर आसपास गोही बीन रहे लोग हल्ला मचाये तब बाघ भगा और वन विभाग को सूचना दिए।

मानपुर रेंजर मुकेश कुमार अहिरवार ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोग घटना स्थल पर पहुंच कर घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर लेकर जहां स्थिति गम्भीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शहडोल रिफर कर दिया गया है, अभी तात्कालिक सहायता राशि 2 हजार दे दी गई है, और आगे जो भी जरूरत पड़ेगी विभाग व्यवस्था करेगा, उसके इलाज में कोई कसर नही छोड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here