Home क्राइम BJP की सरकार में BJP नेत्री से रेंजर ने किया अभद्रता

BJP की सरकार में BJP नेत्री से रेंजर ने किया अभद्रता

311
0

देश और प्रदेश में BJP की सरकार होने के बाद BJP नेत्री, पूर्व प्रदेश मंत्री के साथ वन विकास निगम के रेंजर ने किया अभद्रता पुलिस जांच में जुटी।

BJP की सरकार में BJP नेत्री से रेंजर ने किया अभद्रता

Umaria – जिले की BJP नेत्री और पूर्व प्रदेश मंत्री BJP प्रतिभा सिंह सेंगर आरोप लगाते हुए बताई कि वन विकास निगम उमरिया में पदस्थ RANGER योगेश गुप्ता द्वारा उनके साथ झूमा – झटकी और अभद्रता की गई। BJP नेत्री ने बताया कि रेंजर योगेश गुप्ता अपने कर्मचारी शशिधर द्विवेदी से विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दिलवाया। जिस पर मेरा बेटा दीपांश सिंह कहीं से घूम कर आ रहा था तो RANGER योगेश गुप्ता को देख कर बोला कि अंकल जी आप हमारे निजी कामों में दखलंदाजी मत कीजिये तब रेंजर ने मेरे दोनो बेटों के साथ गाली गलौज किया गया। मैं बीपी की दवा लेने गई थी, जब वापस आई तो बेटों ने बताया तब मैं आफिस में जाकर रेंजर योगेश गुप्ता से पूँछी कि RANGER साहब मेरे बेटों को गाली क्यों दिए हैं, इस तैश में आकर रेंजर गुप्ता मेरे को बोले कि अपने बेटों को सम्हाल कर रखो नही तो ठीक नही होगा, उसके बाद मेरा हाथ पकड़ कर झूमा झटकी करने लगे और मेरे साथ अभद्रता भी किये। जिसकी लिखित शिकायत मेरे द्वारा जिले के S P और थाने में की गई है कि मेरे को न्याय दिया जाय और रेंजर योगेश गुप्ता पर सख्त कार्रवाई की जाय।

BJP की सरकार में BJP नेत्री से रेंजर ने किया अभद्रता

वहीं इस मामले में S D O P उमरिया नागेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह द्वारा लिखित शिकायत दी गई है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

BJP की सरकार में BJP नेत्री से रेंजर ने किया अभद्रता

गौरतलब है कि एक तरफ देश और प्रदेश की BJP सरकार नारी सुरक्षा और नारी सम्मान की बात करती है, दूसरी तरफ उसी सरकार के नुमाइंदे नारी वह भी BJP नेत्री के साथ खुले आम झूमा झटकी और अभद्रता कर रहे हैं, ऐसे में तो प्रदेश के मुखिया को तत्काल संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दुबारा कोई अधिकारी ऐसी हिमाकत न कर सके।

BJP की सरकार में BJP नेत्री से रेंजर ने किया अभद्रता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here