
विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे SMART मीटर में अत्यधिक बिजली का बिल आने से उपभोक्ता परेशान जिसके चलते CAIT विरोध करेगा और सौंपेगा ज्ञापन।
SMART बिजली मीटर के विरोध में CAIT सौंपेगा ज्ञापन

Umaria – जिले भर नही पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में बिजली विभाग द्वारा चलते हुए अच्छे मीटरों को बदल कर Smart मीटर लगाए जा रहे हैं जो अत्यधिक तेज़ गति से चल रहे हैं और उसके चलते लोगों के बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहे हैं, जिससे आम नागरिक और व्यापारी परेशान हैं। नए स्मार्ट मीटर का व्यापारिक संगठन कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) व्यापक विरोध करेगा।
SMART बिजली मीटर के विरोध में CAIT सौंपेगा ज्ञापन

व्यापारिक संगठन कनफेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के जिला अध्यक्ष कीर्ति कुमार सोनी ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा लगातार उपभोक्ताओं पर दबाव बनाकर नया मीटर लगाया जाना एवं ना लगवाये जाने पर बिजली काट देने की धमकी देना एवं बहुत अधिक बिजली का बिल जमा करवाना इन सब मामलों को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा एवं उपरोक्त विषय पर आज सोमवार को सभी व्यापारी संगठित होकर COLLECTOR महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे।
SMART बिजली मीटर के विरोध में CAIT सौंपेगा ज्ञापन






