
Police को मिली बड़ी सफलता, 15 जून 2024 को हुई 3 लाख की लूट के फरार आरोपी को Police नें किया गिरफ्तार।
03 लाख की लूट के प्रकरण में फरार Accused Arrested

Umaria – S P निवेदिता नायडू द्वारा बताया गया कि दिनांक 20/06/2024 को फरियादी भगवानदीन सिंह उम्र 40 साल निवासी ग्राम जैती स्कूल पारा मोहल्ला जनकपुर जिला कोरिया C. G. द्वारा थाना मानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि फरियादी अपने साथी अशोक सिंह एवं जितेन्द्र पटेल के साथ दिनांक 15/06/24 की रात अपने बोलेरो वाहन से सतना गाडी लेने निकले थे। रात करीब 09 बजे शहडोल पहुंचे तो फरियादी नें अपने साथी जितेन्द्र पटेल से बोला कि रात में कही रूक जाते है तब जितेन्द्र पटेल ने सलाह दी कि मानपुर के ग्राम बल्हौड़ में मेरी बुआ रहती है साथ ही वहां मेरा दोस्त प्रदीप पटेल भी है। रूकने – खाने की व्यवस्था हो जायेगी तब फरियादी और उसके साथी जितेन्द्र के कहे अनुसार मानपुर बल्हौड़ आ गये। बल्हौड़ में प्रदीप पटेल मिला और फरियादी की बोलेरो गाड़ी में आकर बैठ गया कुछ समय पश्चात प्रदीप के कुछ दोस्त भी आ गये और प्रदीप अपने दोस्तो के साथ फरियादी और उसके साथियों से दारू पीने के लिये पैसे मांगने लगा, मना करने पर प्रदीप पटेल और उसके साथियों द्वारा गाली गुप्तार एवं लड़ाई – झगड़ा शुरू कर दिया गया और फरियादी के पास रखे 03 लाख रूपये लूट कर भाग गये।
03 लाख की लूट के प्रकरण में फरार Accused Arrested

फरियादी भगवान दीन सिंह की रिपोर्ट पर थाना मानपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 254/24 धारा 294, 323, 327, 306, 34, 392 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया ।
03 लाख की लूट के प्रकरण में फरार Accused Arrested
घटना की गंभीरता को देखते हुये S P उमरिया एवं अति. S P उमरिया द्वारा थाना प्रभारी मानपुर को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मसरूका बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
03 लाख की लूट के प्रकरण में फरार Accused Arrested

S D O P उमरिया नागेन्द्र सिंह चौहान द्वारा प्रकरण की मॉनिटरिंग की गई जिससे कि थाना मानपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तुंरत ही ठोस प्रयास किये गये।
थाना मानपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई कर प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रदीप पटेल को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था जिससे तत्काल 30 हजार रुपये भी बरामद किए गए थे, साथ ही दिनांक 14.07.2024 को मामले में फरार अभिषेक पटेल उम्र 22 साल निवास टिकुरी टोला मानपुर को अथक प्रयास कर गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध विधिसंगत कार्यवाही की गई है एवं अभिषेक पटेल से 2 हजार रुपये की बरामदगी भी की गई।
03 लाख की लूट के प्रकरण में फरार Accused Arrested

इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु S P उमरिया, अति. S P उमरिया एवं S D O P उमरिया के निर्देशन में थाना मानपुर द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही की गई है जिसमें थाना मानपुर से S I सुभाष दुबे, S I अभिलाष सिंह, A S I शैलेन्द्र सिंह , A S I धनेन्द्र सिंह, A S I आनंद केदार, H C मिथिलेश पटेल, H C आकाशदास, H C विकाश मिश्रा, आर. सुरेन्द्र शुक्ला एवं A S I चालक रामसेवक पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।
03 लाख की लूट के प्रकरण में फरार Accused Arrested







