Home प्रदेश 3 साल की बेटी को लेकर WIFE पहुंची अचानक HUSBAND ने कहा...

3 साल की बेटी को लेकर WIFE पहुंची अचानक HUSBAND ने कहा मैं नही जानता

341
0

सामूहिक विवाह में 3 साल की बेटी को लेकर Wife अपने पिता के साथ अचानक पहुंच कर कही यह मेरा Husband दूसरा विवाह कर रहा है, MLA पसीना पोंछती नजर आईं।

3 साल की बेटी को लेकर WIFE पहुंची अचानक HUSBAND ने कहा मैं नही जानता

Umaria – जिले के मानपुर विधानसभा अन्तर्ग आने वाले दोनो जनपद पंचायत में 15 जुलाई को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ जिसमें पाली जनपद पंचायत का सामूहिक विवाह ग्राम घुनघुटी में आयोजित किया गया। विवाह कार्यक्रम शुरू होते ही एक Wife अपनी 3 वर्षीया बच्ची को लेकर पहुंच गई और कहने लगी मेरा Husband यहां दूसरी लड़की से शादी कर रहा है, इसको मना किया जाय।

3 साल की बेटी को लेकर WIFE पहुंची अचानक HUSBAND ने कहा मैं नही जानता

इस मौके पर मानपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान MLA और पूर्व अजाक मंत्री मीना सिंह के साथ जिले के अधिकारी भी मौजूद रहे, लेकिन सभी तमाशबीन बन कर तमाशा देखते रहे। हालांकि मानपुर विधानसभा क्षेत्र का सामूहिक विवाह सदैव से विवादित रहा है, पूर्व में भी नकली आभूषणों को लेकर सुर्खियों में रहा है।

3 साल की बेटी को लेकर WIFE पहुंची अचानक HUSBAND ने कहा मैं नही जानता

ग्राम चिनकी की रहने वाली ललिता बाई को जैसे ही पता चला कि उसका Husband धरम सिंह सामूहिक विवाह में धुपखडा गांव की दूसरी लड़की से विवाह कर रहा है, वो तत्काल अपने पिता लल्लू के साथ वहां पहुंच कर सभी को बताने लगी कि यह मेरा Husband है और हमारी एक बेटी भी है।

3 साल की बेटी को लेकर WIFE पहुंची अचानक HUSBAND ने कहा मैं नही जानता

कहावत है कि “नक्कारखाने में तूती की आवाज” और यही चरितार्थ भी हुआ, उस गरीब पिता पुत्री की आवाज सुनने वाला वहां कोई नही रहा, वो चिल्लाती रही और उसका Husband विवाह करके चला गया। गरीबो का मसीहा कहलाने वाली MLA और सारे अधिकारी चुप्पी साधे अपना टारगेट पूरा करने में लगे रहे। इतना ही नही जब मीडिया पीड़िता Wife से जानकारी ले रही थी तो उसके बगल में खड़ी MLA महोदया पसीना पोंछती नजर आईं, और उसका हाल जानने की जगह वहां से चली गईं। हालांकि बारीकी से जांच किया जाय तो हो सकता है कि कई और ऐसे जोड़े मिलेंगे जो दुबारा विवाह करके 49 हजार का चेक ले लिए हों, भले ही बाद में अपने पंचायत के सचिवों को कमीशन दे दें।

3 साल की बेटी को लेकर WIFE पहुंची अचानक HUSBAND ने कहा मैं नही जानता

वहीं ललिता बाई का Husband धरम सिंह अपनी Wife और बेटी को पहचानने से इंकार करते हुए कहा कि मैं तो अभी कुंवारा हूँ मेरी तो शादी ही नही हुई। यह किसकी बेटी है मैं नही जानता उसका पिता बताएगा।

3 साल की बेटी को लेकर WIFE पहुंची अचानक HUSBAND ने कहा मैं नही जानता

इस मामले में जब मीडिया ने पाली जनपद पंचायत के CEO कुंवर कन्हाई से बात किया तो वो जांच करवा कर FIR करवाने की बात करते रहे।

3 साल की बेटी को लेकर WIFE पहुंची अचानक HUSBAND ने कहा मैं नही जानता

गौरतलब है कि C M कन्यादान योजना जिस पवित्र उद्देश्य से चालू की गई थी कि गरीब बेसहारा परिवारों की बेटियों की शादी हो जाय लेकिन उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा में MLA की मौजूदगी में हमेशा मजाक बन कर रह जाता है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया को सभी की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके।

3 साल की बेटी को लेकर WIFE पहुंची अचानक HUSBAND ने कहा मैं नही जानता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here