Home क्राइम 24 घण्टे मे पुलिस ने किया हत्या का खुलासा आरोपी को पहुँचाया...

24 घण्टे मे पुलिस ने किया हत्या का खुलासा आरोपी को पहुँचाया जेल तक

217
0

रविवार को मिले शव के हत्यारे का पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया खुलासा, मां के आशिक को बेटे ने उतारा था मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने किया न्यायालय मे पेश वहां से गया जेल

क्या हुई थी घटना

Umaria – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिगुड़ी के भर्री टोला मे कल दिन मे शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची थी तब पता चला कि देर रात मार – पीट कर हत्या कर दी गई है, कल रविवार को दिन मे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया था, और दूसरी तरफ आरोपी की भी तलाश कर रही थी, कुछ संदेहियों को भी पुलिस राउंड अप कर ली थी, पूंछ तांछ मे जो खुलासा हुआ वह चौँकाने वाला रहा।

प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया

मानपुर प्रभारी थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि मृतक सिगुड़ी निवासी 50 वर्षीय तम्मा उर्फ़ आशा दीन साहू पिता सुखईया साहू का सम्बन्ध भर्री टोला निवासी महिला से था। मृतक तम्मा साहू हमेशा रात मे महिला के पास जाता था और उससे उसके अवैध सम्बन्ध रहे, यह बात महिला के बेटे को पता चली तो वो मौका तलाश रहा था लेकिन उसको मौका नहीं मिल रहा था और शनिवार रविवार की दरमयानी रात भी तम्मा महिला के घर गलत नियत से गया था और बेटा देख लिया तो उसको भगा दिया, उसके बाद फिर से लगभग रात 1 से 2 बजे के बीच महिला के घर पहुँच गया और उसके बेटे को भनक लग गई। बेटा चुपचाप उठा और देखा तो तम्मा उसकी मां का चादर उठा रहा था, तब बेटा डंडा लेकर तम्मा को दौड़ा लिया और गांव के बाहर उसको पा गया, वहीं पिटाई कर दिया जिससे यह बेहोश होकर गिर गया रात मे कोई उपचार न मिलने के कारण सुबह तक तम्मा की मौत हो गई, दिन मे ज़ब गांव वालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। 24 घण्टे के भीतर मानपुर प्रभारी थाना प्रभारी और उनकी टीम ने महिला के बेटे ग्राम भर्री टोला निवासी उमेश बैगा पिता स्वर्गीय सोंठिया बैगा उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया गया, पुलिस उसको जेल भेज दी।

बुरे काम का अंत भी बुरा, दो घर हुये बरबाद

गौरतलब है कि बुरे का अंत भी बुरा ही होता है, घर मे पत्नी के होते हुये भी दूसरी विधवा आदिवासी महिला से अवैध सम्बन्ध रखना भी गलत ही था, जिसका अंजाम कभी न कभी किसी रूप मे सामने आना ही था तो बेटे ने देख लिया और अपनी मां के आशिक की हत्या कर दिया, जिसके चलते दो घर बरबाद हो गये।

24 घण्टे मे पुलिस ने किया हत्या का खुलासा आरोपी को पहुँचाया जेल तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here