
मध्य प्रदेश की डॉ मोहन सरकार भले ही सुशासन के लाख दावे कर ले लेकिन दावों की पोल तब खुली जब Doctor पर इलाज के बदले पैसे मांगने का आरोप लगा।

Umaria – जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला Doctor के द्वारा इलाज के नाम पर जिला अस्पताल में ही खुलेआम Paise लेने का मामला सामने आया है।
जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला Doctor पर ईलाज क़े बदले पैसे मांगने का आरोप

उमरिया निवासी आयुष पांडे के द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया है कि Doctor रश्मि धनंजय के द्वारा उनकी बहन नैंसी पांडे का एबॉर्शन हो जाने के कारण 8 माह पूर्व इलाज किया गया था और बिना बताए Copper T डाल दी गई थी, साथ ही कहा गया था कि दुबारा आकर चेकअप करवा लेना। अब जब दोबारा उनके पास चेकअप के लिए पहुंचे तो उन्होंने बताया कि Copper T पड़ी हुई है जिसको निकलना पड़ेगा। यदि प्राइवेट में निकलवाओगे तो दो हजार रुपये लगेंगे और यदि हॉस्पिटल में निकलवाओगे तो कुछ नही लगेगा। तब हम दूसरे दिन हॉस्पिटल आये तो 1 हजार रुपये की मांग की गई। हम 5 सौ रुपये दे चुके हैं और उनके वार्ड बॉय योगेश द्विवेदी द्वारा 5 सौ रुपये मांगने का दबाब बनाया जा रहा है।
जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला Doctor पर ईलाज क़े बदले पैसे मांगने का आरोप

वहीं पीड़ित नैंसी द्विवेदी बताई कि मेरे Copper T डली थी मेरे को जानकारी नहीं थी, मैं मैडम के घर गई थी तो मैडम बोलीं कि 2 हजार रुपया लगेगा, तो मैं बोली कि मैडम सरकारी अस्पताल में फ्री में निकल जायेगा तो बोली कि जी निकल जायेगा। तो मैं इधर अस्पताल में आई हूँ तो मेरे से 1 हजार रुपये मांग रही हैं जिसमे से मैं 5 सौ रुपये दे चुकी हूं और बोल रही हैं कि 5 सौ रुपये और देना होगा, उनका नाम Doctor रश्मि धनंजय है।
जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला Doctor पर ईलाज क़े बदले पैसे मांगने का आरोप

वहीं इस मामले में Doctor रश्मि धनंजय द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा किसी मरीज की Copper T नही निकाली गई है, और न ही किसी तरह का कोई पैसा मांगा गया है, अस्पताल में जो डियूटी पर नर्सिंग आफिसर रही होंगी उनके द्वारा निकाला गया होगा, मेरे को जानकारी नहीं है।
जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला Doctor पर ईलाज क़े बदले पैसे मांगने का आरोप

उक्त मामले की शिकायत आयुष पांडे के द्वारा Collector उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन से की गई है। कलेक्टर उमरिया के संज्ञान मे आने के बाद उन्होंने सिविल सर्जन को मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही की बात कही है।
जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला Doctor पर ईलाज क़े बदले पैसे मांगने का आरोप

वही सिविल सर्जन उमरिया Doctor के सी सोनी के द्वारा बताया गया कि मेरे पास शिकायत आई है, मेरे द्वारा Doctor रश्मि धनंजय को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, जबाब संतोषजनक नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला Doctor पर ईलाज क़े बदले पैसे मांगने का आरोप







