
उमरिया– जिले के विश्वप्रसिद्ध बाँधवगढ टाइगर रिजर्व में बुधवार को फिर एक बाघ का शव क्षतविक्षत अवस्था मे मिला है, घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन अंतर्गत ताला बीट के आरएफ 336 धन्यवाद तिराहा चरणगंगा नदी के किनारे की है। जहां पार्क के गश्ती दल को गश्ती के दौरान बाघ का शव मिला है जिसके बाद प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। सीसीएफ शहडोल और प्रभारी क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लखन लाल उइके ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मैं भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गया हूँ। मेरे को जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार मृत नर बाघ की उम्र 5 से 7 वर्ष के बीच बताई गई है। मेरे द्वारा घटना स्थल को सील करने और डॉग स्क्वायड को बुलाने के निर्देश दे दिए गए हैं साथ मैटल डिटेक्टर से मौके का परीक्षण कराया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार बाघ के गले एवं कंधे में दांत के निशान पाए गए हैं और जमीन में आपसी लड़ाई के निशान भी मौजूद हैं। प्रथम दृष्टया किसी अन्य बाघ से लड़ाई में इसकी मौत होना प्रतीत होटी है। पोस्टमार्टम के बाद अधिक जानकारी मिल पाएगी।
गौरतलब है कि लगातार हो रही बाघों की मौत ने वन्य जीव प्रेमियों को निराश कर दिया है। इस बाघ की मौत ने सबको चौंका दिया है। मेन गेट से मात्र 500 मीटर की दूरी पर बाघ की आपसी लड़ाई होना और उसमें भी वयस्क बाघ की मौत हो जाना बड़ी बात है। अब कई सवाल उठते हैं कि क्या मृत बाघ चिल्लाया नही होगा या नशा करके सो रहा था, क्योंकि देशी अंग्रेजी शराब की दुकान भी ताला में है, और दूसरा बाघ आया सोता हुआ देख कर मार के चला गया। इसलिए किसी को आवाज नही आई, जबकि बताया जाता है कि बाघ के दहाड़ने की आवाज कम से कम 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ती है। दूसरी तरफ देखें तो पार्क का पूरा अमला दिन रात वहीं रहता है, चाहे रेंजर हो या एसडीओ अथवा फारेस्ट गार्ड, बीट गार्ड सभी के आवास आधे किलोमीटर की दूरी पर हैं, ऐसे में किसी को आवाज सुनाई न देना संदिग्ध प्रतीत होता है। ऐसे में आवश्यकता है कि इस 12 वें बाघ की संदिग्ध मौत की जांच केंद्र सरकार को अपनी निष्पक्ष एजेंसी से करवाना चाहिए। वहीं माननीय उच्चतम न्यायालय की स्पेशल बेंच जिसको सीईसी अर्थात सेंट्रल एनवायरमेंट कमेटी भी कहा जाता है, स्वयं संज्ञान लेकर इसकी जांच करवाएं ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं यदि देखा जाय तो एसडीओ सुधीर मिश्रा और रेंजर रंजन सिंह परिहार का स्थानांतरण हुए बहुत दिन हो गए फिर भी पार्क प्रबंधन रिलीव नही कर रहा है। कहीं ऐसा तो नही कि प्रन्धन इनके माध्यम से अवैध बिल बनवा कर कमाई में जुटा हो या कुछ और बात हो जिसके चलते इनको रिलीव नही कर रहा है या फिर प्रदेश की ईमानदार सरकार के ईमानदार वन मंत्री कुंवर विजय शाह और जिले की मंत्री का संरक्षण प्राप्त हो। मामला चाहे कुछ भी हो इतना तो जरूर है कि वन्य जीव प्रेमियों को हर बार निराशा ही हाथ लगती है। वैसे देखा जाय तो सरकार वन भूमि के पट्टे भी बांट रही है कहीं उसी कड़ी में तो धीरे – धीरे पहल नही की जा रही है……….







