Home सड़क दुर्घटना आवारा मवेशी को बचाने के चक्कर मे Truck पेड़ से टकराया Driver...

आवारा मवेशी को बचाने के चक्कर मे Truck पेड़ से टकराया Driver गम्भीर

322
0

आवारा मवेशियों का कहर हर जगह देखने को मिलता है चाहे वह N H हो या S H या फिर PMGSY की ROAD हो आये दिन उनके चलते भीषण दुर्घटना हो रही है।

आवारा मवेशी को बचाने के चक्कर मे Truck पेड़ से टकराया Driver गम्भीर

Umaria – जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली civil line चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरौला के पास देर रात ट्रक लगभग 2 बजे truck शहडोल से कटनी की तरफ जा रहा था तभी road में आवारा मवेशियों का झुंड आ गया और उनको बचाने के लिये truck driver उत्तम राठी उम्र 30 वर्ष निवासी राजस्थान भरपूर प्रयास किया और truck पेड़ से टकरा गया। बाद में कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम और 108 एम्बुलेंस के चालक सरफराज खान और EMT अजय द्विवेदी मौके पर पहुंच कर घंटो की मशक्कत के बाद truck driver उत्तम राठी को truck से निकाल कर जिला अस्पताल में भरती करवाये। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर हालत में जबलपुर रिफर कर दिया गया।

आवारा मवेशी को बचाने के चक्कर मे Truck पेड़ से टकराया Driver गम्भीर

गौरतलब है कि National Highway हो या State Highway हो हर जगह आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहता है, जिसके कारण आये दिन बाइक सवारों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है और साथ मे भारी वाहनों से टकराने पर मवेशियों की भी मौत हो रही है लेकिन पशु पालकों पर कोई कार्रवाई नही हो रही और न ही नगरीय निकाय/ग्राम पंचायत इनको गौशालाओं में पहुंचाने की पहल कर रहे हैं।

आवारा मवेशी को बचाने के चक्कर मे Truck पेड़ से टकराया Driver गम्भीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here