
इस समय पाली पुलिस ACTION मोड में आकर लगातार कार्रवाई करने में जुटी है आज फिर मवेशियों से भरे दो PIKUP पकड़ी।
पाली पुलिस का चौका मवेशियों से भरे दो PIKUP पकड़कर किये कार्रवाई

Umaria – जिले की पाली पुलिस S P उमरिया व Ad. S P उमरिया के लगातार निर्देशन व आदेश अनुसार तथा S D O P पाली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पाली व उनकी टीम S I रामस्वरूप संत, प्रधान आरक्षक 241 महेश मिश्रा आरक्षक मोहम्मद सहाबुल और प्रमोद जाटव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की अनूपपुर शहडोल तरफ से दो PIKUP वाहनों में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस ठूंस कर भरा गया है व परिवहन करते हुए कटनी तरफ ले जाया जा रहा है जिस पर से मुखबिर की सूचना पर विधि संगत कार्यवाही करते हुए।
पाली पुलिस का चौका मवेशियों से भरे दो PIKUP पकड़कर किये कार्रवाई

INDIAN OIL पेट्रोल पंप के सामने रामपुर पाली में PIKUP वाहन क्रमांक एमपी 19 Z B 8520 में भरी पांच नग मवेशी भैंस व पड़ा तथा PIKUP वाहन क्रमांक एमपी 19 G A 5973 में भरी 6 नग मवेशी भैंस व पड़ा दोनो वाहन व मवेशी कीमती 12,20,000.00 रुपए को मुक्त कराया गया व नंद गौशाला ग्राम कुमुर्दु में सुरक्षित रखवाया गया एवं वाहनों के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 310/24 व 311/24 दोनों में धारा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा M V एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाकर थाना पाली में सुरक्षित खड़ा करवाया गया एवं मामले की विवेचना जारी है वहीं इस गोरखधंधे में संलग्न आरोपियों की पता तलाश जारी है।
पाली पुलिस का चौका मवेशियों से भरे दो PIKUP पकड़कर किये कार्रवाई







