Home क्राइम चचेरे भाई ने पीट पीट कर किया नाबालिक चचेरी बहन की निर्मम...

चचेरे भाई ने पीट पीट कर किया नाबालिक चचेरी बहन की निर्मम हत्या

178
0

क्रूर चचेरे भाई ने नाबालिक चचेरी बहन की पीट पीट कर किया निर्मम हत्या, हत्या के बाद कमरे मे रखा था बंद, आरोपी के भाई ने दी सरपंच को सूचना, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

क्रूरता की सीमा पार

Umaria – आपने क्रूर तो बहुत देखे सुने होंगें लेकिन ऐसा भी क्रूर न सुना होगा जो अपने ही परिवार के लोगों की हत्या करे। आज हम आपको एक ऐसे क्रूर व्यक्ति के बारे मे बता रहे हैँ जो अपनी ही अनाथ नाबालिक चचेरी बहन की पीट – पीट कर हत्या कर कमरे मे शव को छिपा कर रखा था।

क्या है पूरा मामला

मामला है उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम उफ़री की जो जिला मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूर है, यहीं का रहने वाला 30 वर्षीय युवक टोब्बा उर्फ़ हरी लाल कॉल पिता स्वर्गीय राजू कोल दिनांक 29 मई को दिन मे लगभग 12 बजे अपनी चचेरी नाबालिक बहन गोमती कोल पिता स्वर्गीय टोपी उर्फ़ राम गोपाल उम्र करीब 16 वर्ष को अकारण ही लाठी से पीटना शुरू कर दिया और वो चिल्लाती रही कि भौजी बचा लो जैसे ही उसकी भाभी बचाने को आगे बढ़ी तो टोब्बा अपनी भाभी को बोला कि यदि तुम आई तो तुमको भी मार कर पटरी मे फेंक देंगे तब वह डर के मारे आगे नहीं बढ़ी और टोब्बा अपनी चचेरी बहन गोमती को तब तक पीटा ज़ब तक उसकी मौत नहीं हो गई। गोमती को मरने के बाद उसके शव को अपने कमरे मे बंद कर दिया।

पुलिस को कैसे मिली सूचना

शाम को ज़ब टोब्बा का बड़ा भाई जिया लाल घर आया तो उसकी पत्नी ने उसको बताया कि टोब्बा गोमती को मार कर कमरे मे बंद किया है, इस पर जिया लाल ने सरपंच को सूचना दिया और सरपंच ने रात मे करीब 9 बजे कोतवाली थाने मे सूचना दिया तब पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर मर्चुरी मे रखवाई और आज पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दी।

आरोपी के भाई ने बताया

वहीं आरोपी के भाई जिया लाल ने बताया कि हमारी चचेरी बहन हम लोगों के पास ही रहती थी उसके माता – पिता की मौत पहले हो चुकी है और हमारा भाई इतना क्रूर है कि एक साल पहले हमारी माँ को मारा था तो उनकी मौत हो गई थी वहीं 6 माह पहले हमारे पिताजी को भी मारा था जिसके कारण उनकी भी मौत हो गई थी, ऐसे ही अपनी पहली पत्नी के साथ मार – पीट करता था तो वो इसको छोड़ कर दूसरे के यहाँ चली गई तब ये गांव की ही एक लड़की से शादी कर लिया और अब उसके साथ भी मार पीट करता है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया

कोतवाली प्रभारी थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि ग्राम उफ़री निवासी नाबालिक गोमती कोल की पीट पीट कर निर्ममता पूर्वक हत्या उसके चचेरे भाई टोब्बा उर्फ़ हरी लाल कोल ने कल दोपहर मे कर दिया था और उसके शव को कमरे मे छिपा कर रखा था उसकी क्रूरता के डर से कोई बोलने को तैयार नहीं था, उसकी भाभी ने शाम को अपने पति जिया लाल कोल को बताया तब उसने सरपंच को सूचना दिया और रात मे 9 बजे सरपंच ने थाने मे सूचना दिया जिस पर तत्काल मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर मर्चुरी मे रखावाया गया और आज पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे ले लिया गया है वहीं आरोपी की पत्नी बताई कि इसको फांसी दे दीजिये ये हमारे साथ भी बुरी तरह से मार पीट करता था, हत्या का प्रकरण दर्ज कर जाँच की जा रही है आरोपी को न्यायलय मे पेश किया जायेगा।

सख्त सजा की दरकार

गौरतलब है कि ऐसे क्रूर हत्यारे ने जो अपने माता – पिता तक की पीट पीट कर हत्या कर चुका है और उसके डर से कोई पुलिस तक सूचना नहीं दिया, उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि दुबारा कोई ऐसी वारदात करने से डरे।

चचेरे भाई ने पीट पीट कर किया नाबालिक चचेरी बहन की निर्मम हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here