
उमरिया – जिला अस्पताल से मात्र 300 मीटर पहले सगरा मंदिर रोड में प्रसूता को लेकर आ रही 108 एम्बुलेंस रात करीब 12 बजे डिवाइडर से टकरा गई, इस घटना में प्रसूता ज्योति सिंह पति इंद्रजीत सिंह निवासी सलैया-5 (दुब्बार), उम्र 22 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गई है,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल रिफर कर दिया गया है। इसके अलावा इनके पति इंद्रजीत सिंह उम्र 30 वर्ष, इनके साथ आ रही परिजन मुन्नी बाई उम्र 55 वर्ष, ललिता सिंह उम्र 40 वर्ष, आशा कार्यकर्ता बाबी यादव एवम 108 पायलेट प्रदीप यादव घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

घटना के सम्बंध में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि रात करीब 12 बजे 108 एम्बुलेंस ग्राम सलैया-5 से प्रसूता ज्योति सिंह एवम उनके परिजन को लेकर जिला अस्पताल आ रही थी, सगरा मंदिर और जिला अस्पताल के बीच अचानक 108 एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, डियूटी डॉक्टर की तहरीर पर सभी के बयान लेकर शून्य पर कायमी कर संबंधित थाने को भेजा जा रहा।







