
उमारिया जिला के ग्राम इंदवार में गणेश प्रतिमा की स्थापना आस्था और श्रद्धा के साथ की गई है, इस मौके पर पूजन भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, अनंत चतुर्दशी को प्रतिमा का विसर्जन होना है, लेकिन इससे पहले भक्तों में आस्था का सैलाब हिलोरे मार रहा है। सुबह शाम की आरती में बड़ी तादाद में स्थानीय लोग हिस्सा ले कर यादगार बनाने में लगे हैं। लेकिन जैसे जैसे प्रतिमा विसर्जन की तारीख नज़दीक आ रही है लोग इस बात से मायूस हो रहे हैं कि जिस श्रद्धा से पूजा अर्चना कर रहे हैं एकाएक उसमें विराम लग जायेगा।







