
उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक और पूर्व जन जातीय कार्य मंत्री मीना सिंह द्वारा द्वेष भावना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किये जाने के मामले पर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष अजय सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर महामहिम राज्यपाल के नाम जिले के कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपे हैं।

पूर्व विधायक और वर्तमान जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने बताया कि पूर्व मंत्री मीना सिंह जो वर्तमान में मानपुर 90 विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं, वह अपने पद का नाजायज फायदा उठा रही हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन टारगेट कर रही हैं।
अजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मीना सिंह के द्वारा कहा जाता है कि केंद्र और राज्य में मेरी सरकार है मैं जब चाहूं तब झूठा मुकदमा दायर करवा सकती हूं, जिसकी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी भयभीत भी हैं।
विधायक की सेवा की समाप्ति हो

कांग्रेस कमेटी उमरिया के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि ऐसी विधायक हमें नहीं चाहिए जो अपने पद का दुरुपयोग करें उसे विधायक के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है इसलिए उनकी सदस्यता तत्काल समाप्त होनी चाहिए और उसके अलावा विधानसभा से सदस्यता समाप्ति के साथ इन पर कार्रवाई भी होनी चाहिए।
7 जनवरी को कांग्रेस कार्यकर्ता रवि सेन और पत्रकार दीपक शर्मा का ट्रैक्टर ट्राली मानपुर निवासी राम प्रकाश तिवारी के खेत सिगुड़ी हार से मिट्टी लोड करने के लिए जेसीबी मशीन का इंतजार कर रहा था तभी पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक मीना सिंह अपने सहयोगी हरीश विश्वकर्मा और छोटे सिंह के सेह वहां पहुंची और दोनो ट्रैक्टर ट्राली उठवा कर रेंज कार्यालय में खड़ा करवा दीं और धमकी भी दीं कि हम तुम लोगों का जीना हराम कर देंगे।
इस मामले में पुलिस विभाग तो कुछ भी बोलने से मना कर दिया है और वन विभाग भी मात्र इतना ही कह रहा है कि विधायक जी ट्रैक्टर ट्राली भेजी हैं वह भी खाली।
इसी मामले में कांग्रेस ने ज्ञापन देकर विधानसभा से सदस्यता समाप्त करने और उन पर कार्रवाई करने की मांग किया है।







