Home निलम्बित हल्का पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित फौती नामांतरण न करना बना...

हल्का पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित फौती नामांतरण न करना बना कारण

338
0

फौती नामांतरण न करने पर जिला कलेक्टर के भ्रमण के दौरान शिकायत मिलने पर हल्का पटवारी को किया गया निलंबित।

हल्का पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित फौती नामांतरण न करना बना कारण

उमरिया – जिले में आज कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम टिकुरी में पदस्थ एक हल्का पटवारी को निलंबित कर दिया है।

हल्का पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित फौती नामांतरण न करना बना कारण

उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि ग्राम टिकुरी के रहने वाले भाई लाल पिता सुखिया कोल के द्वारा 8 वर्ष पहले फौती नामांतरण के लिए आवेदन दिया था लेकिन 8 वर्ष बीतने के बाद भी पटवारी के द्वारा नामांतरण नहीं किया गया जिसके विरुद्ध एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज को पत्र दिया गया था।

हल्का पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित फौती नामांतरण न करना बना कारण

एसडीएम के द्वारा मोहन कांत चतुर्वेदी को अपने पदीय दायित्व पर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा अधिनियम के तहत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय मानपुर नियत किया गया है एवं निलंबन अवधि में नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा।

हल्का पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित फौती नामांतरण न करना बना कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here