Home भ्रष्टाचार Sir अब तो Ghost योनि से मुक्ति दिला कर जीवित घोषित कर...

Sir अब तो Ghost योनि से मुक्ति दिला कर जीवित घोषित कर दो

220
0

जिले में अभी एक जिंदा महिला को कागजों में Dead घोषित करने का मामला ठंडा भी हुआ नहीं था कि एक और Ghost अपने जिंदा होने का प्रमाण लिए सामने आ गया।

Sir अब तो Ghost योनि से मुक्ति दिला कर जीवित घोषित कर दो

Umaria – जिले में भूतों की कमी नही है, खास कर मानपुर विधानसभा क्षेत्र में, क्योंकि ऐसे घोटाले सबसे ज्यादा वहीं होते हैं। अब पितृ पक्ष चल रहा है सभी अपने पूर्वजों को तारने गया जी की यात्रा पर हैं लेकिन बेचारा जीवित बुजुर्ग 11 वर्षों से Ghost योनि में रहते हुए थक कर अब जीवित होने का गुहार लगा रहा है कि साहब अब तो जिंदा कर दो, हमारा भी नाम कागजों में लिख दो।

Sir अब तो Ghost योनि से मुक्ति दिला कर जीवित घोषित कर दो

मामला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंगवानी का है जहां 70 वर्षीय राम किशोर कोल सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। ऐसे कितने लोग हैं जो अपने को जिंदा तो मानते हैं मगर वह कागजों में भगवान को प्यारे हो चुके हैं, हर सरकारी योजनाओं के लिए दर दर भटकना और अपने को जिंदा होने का सबूत देने के बाद भी उनकी किस्मत में केवल हताशा और परेशानी ही लिखी हुई है। 11 वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट थक हार चुके 70 वर्षीय आदिवासी ने Media को अपनी आप बीती बताई और बताया कि मैं किस प्रकार से सिस्टम का दंश झेल रहा हूँ, बाबजूद इसके उसे जिंदा करने या बताने वाला कोई नहीं है। आस पड़ोस के लोग भी बेहद परेशान हैं कि यह आदमी तो जिंदा है मगर सरकारी कागज इसे Dead बता रहे हैं। पंचायत के जिम्मेदारों ने समग्र पोर्टल में ही उसको मृत घोषित कर दिया, इस कारण से उसे राशन व अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, अपने ऊपर हो रहे अन्याय को लेकर पीड़ित ने खुद आपबीती मीडिया को सुनाते हुए कहा कि साहब मेरे को सरपंच और सचिव मार डाले इसलिए मेरे को कोई लाभ नही मिल रहा है, मैं कई बार गया लेकिन मेरी कोई सुनता ही नही है, कहते हैं कि मेरे तुमको जिंदा करना मेरे बस में नही है।

Sir अब तो Ghost योनि से मुक्ति दिला कर जीवित घोषित कर दो

वहीं वृद्ध के भाई और BJP कार्यकर्ता रम्मू कोल ने बताया कि राम किशोर को पंचायत ने Dead बता दिया है, हमने अपनी पार्टी को बताया है, पार्टी आई पूंछतांछ की, उसको कोई लाभ नही मिल रहा है, लड़के बहू दूसरी जगह रहते हैं, इसको कोई लाभ नही मिल रहा है, जिंदा होता तो मिलता, भूत को कोई लाभ नही मिल रहा है, आवेदन किये, दो – चार बार गए कोई सुनवाई नहीं। अब भाई को जिंदा करने और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग जिला प्रशासन से की है।

Sir अब तो Ghost योनि से मुक्ति दिला कर जीवित घोषित कर दो

अब जब मामला खुलकर सामने आया तो भाजपाई भी इस निंदनीय कृत को ग़लत बता रहे हैं, BJP समर्पित जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने जिम्मेदारों पर सवाल खड़ा करते हुए कार्यवाही की मांग की है, वहीं उन्होंने कहा है कि यह हमारी और प्रशासन की कमी का नतीजा है।

Sir अब तो Ghost योनि से मुक्ति दिला कर जीवित घोषित कर दो

वहीं इस मामले में जब अपर Collector शिव गोविंद मरकाम से बात किया गया तो उनका कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता है अगर जिंदा व्यक्ति को कागजों में मारा गया है तो जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Sir अब तो Ghost योनि से मुक्ति दिला कर जीवित घोषित कर दो

गौरतलब है कि जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र को भ्रष्टाचार का गढ़ कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। जिले में जिस क्षेत्र में नजर दौड़ाएंगे तो हर क्षेत्र में मात्र कागजों में ही भारी विकास नजर आएगा लेकिन यथार्थ में तो मैदान खाली ही दिखेगा और यही कारण है कि जिले की जनता परेशान हैं तो वहीं अब देखना होगा कि यह बुजुर्ग कब तक मनुष्य योनि में आता है या फिर Ghost योनि में ही रहेगा।

Sir अब तो Ghost योनि से मुक्ति दिला कर जीवित घोषित कर दो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here