
घर के लिए लकड़ी लेने खेत गए 4 Youth आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुए Injured, घायलों में 2 सगे भाई शामिल, जिला अस्पताल में भर्ती
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 Youth Injured

Umaria – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया निवासी 4 Youth अपने खेत बिछली हार में घर के लिए जलाऊ लकड़ी लेने गए थे तभी अचानक आसमान में बादल छाये और बारिश होने लगी। पानी से बचने के लिए सभी युवक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय एकाएक आकाशीय बिजली पास के ही पेड़ में गिरी जिससे चारो Youth Injured हो गए।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 Youth Injured

Injured सचिन बैगा ने बताया कि दिन में लगभग 4 बजे हम लोग लकड़ी लेकर घर के लिए निकले ही थे कि एकाएक जोर से पानी गिरने लगा जिससे बचने के लिए हम लोग अपने ही खेत मे महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी अचानक सामने वाले पेड़ में बिजली गिरी और हम लोग बेहोश हो गए, वहां जंगल मे कोई नही था। जब हमको होश आया तो किसी तरह घर आये और 108 एम्बुलेंस को सूचना दिए तब गाड़ी आकर हम लोग को लेकर अस्पताल आई।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 Youth Injured

वहीं घायल के Father चुन्ने लाल बैगा ने बताया कि हमारे दोनो Son सचिन बैगा उम्र 19 वर्ष और रंजीत बैगा उम्र 22 वर्ष एवं हमारे भाई लल्लू बैगा का लड़का अतुल बैगा उम्र 21 वर्ष के साथ हमारे ही पड़ोस के मन्नू बैगा का लड़का शिवा बैगा उम्र 22 वर्ष रहे। ये सभी शाम को करीब साढ़े 6 बजे घर पहुंचे हैं तब 108 एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया गया तो लगभग साढ़े 7 बजे जिला अस्पताल लेकर आये हैं। सभी का इलाज चल रहा है, भाई के लड़के अतुल को ज्यादा झटका लगा है।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 Youth Injured

गौरतलब है कि सरकार बैगा आदिवासी को हर सुविधा देने के दावा करती है, उज्ज्वला योजना के तहत Gas सिलेंडर देने का दावा करती है लेकिन Gas रिफिलिंग कराने का पैसा न होने के कारण आज भी आदिवासी समुदाय खाना बनाने के लिए जंगल की लकड़ी पर निर्भर है, और सारे दावे खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 Youth Injured






