Home आकाशीय बिजली आकाशीय बिजली का कहर एक की Death दो गम्भीर

आकाशीय बिजली का कहर एक की Death दो गम्भीर

271
0

रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवारों पर चलती बाइक पर गिरी आकाशीय बिजली 1 की Death 2 गम्भीर घायल, घायलों का इलाज जारी।

आकाशीय बिजली का कहर एक की Death दो गम्भीर

Umaria – जिले के पाली थाना अन्तर्गत आने वाली घुनघुटी चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदनिया निवासी 3 साथी 1 बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ग्राम रोझिन जा रहे थे तभी नौगजा क्षेत्र के आगे दर्रिहा रेल्वे फाटक के पहले चलती हुई बाइक पर आकाशीय बिजली गिर गई जिसमें एक साथी की Death घटना स्थल पर ही हो गई वहीं 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदिया लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उमरिया रिफर कर दिया गया और उनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

आकाशीय बिजली का कहर एक की Death दो गम्भीर

वहीं इस मामले में चंदिया थाने के जांच अधिकारी रवि धुर्वे ने बताया कि ग्राम चंदनिया निवासी तीन साथी निजी काम से ग्राम रोझिन जा रहे थे, तभी चंदिया से रोझिन के बीच दर्रिहा फाटक के पहले चलती बाइक में आकाशीय बिजली गिर गई जिसमे कामिल खान उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम चंदनिया की घटना स्थल पर Death हो गई, वहीं दो अन्य साथी अज़ीमुल्लाह खान उम्र 35 एवम साकिब खान उम्र 28 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको चंदिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है और मृतक कामिल खान के शव को रात होने के कारण मर्चुरी में रखवा दिया गया है, मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, कल मृतक का Post Mortem करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

आकाशीय बिजली का कहर एक की Death दो गम्भीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here