Home करियर हाई स्कूल एव हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में प्रदेश की मैरिट में...

हाई स्कूल एव हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में प्रदेश की मैरिट में जिले के बच्चों ने बनाया स्थान

91
0

कक्षा 10 एवं 12 में जिले के बच्चों ने बनाया अपना स्थान, 4 ने कक्षा 10 में तो एक ने कक्षा 12 में अपना स्थान बना कर जिले का बढ़ाया मान 

*प्रदेश में दूसरा स्थान*

Umaria – जिले के बच्चों ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा में अपना अलग स्थान बना कर जिले का नाम बढ़ाया है, हायर सेकेंडरी में नवज्योति अकादमी मानपुर का छात्र कार्तिक शर्मा पुत्र पवन शर्मा ने प्रदेश में जीव विज्ञान समूह में 500 में से 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया l कार्तिक शर्मा के पिता कियोस्क बैंक सेंटर चलाते हैं एव इनकी माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, कार्तिक ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरु को दिया है l 

*प्रदेश में आठवां स्थान*

वहीं हाई स्कूल परीक्षा में नवज्योति अकादमी उ.मा. विद्यालय, मानपुर की छात्रा वैष्णवी गुप्ता पुत्री अनिरुद्ध गुप्ता ने 500 में 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मैरिट में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है l वहीं वैष्णवी गुप्ता ने भी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं शिक्षकों को दिया है l 

*डॉक्टर बनने की चाहत*

छोटे से गांव पनपथा की होनहार छात्रा ने शासकीय हाई स्कूल पनपथा से दिन में 6 घंटे घर में एवं 6 घंटे स्कूल में पढ़ाई कर छात्रा स्वाती पटेल पुत्री मोती लाल पटेल ने कक्षा 10 में 500 में 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है, स्वाती ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरु के साथ जहां से आन लाइन कोचिंग करती थी उनको भी दिया है, स्वाती आगे चल कर बायो से पढ़ाई करना चाहती है, स्वाती की इच्छा डाक्टर बनने की है l 

*प्रदेश में दसवां स्थान*

वहीं सांदीपनी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल पाली से दो छात्रा कक्षा 10 में प्रदेश की मैरिट में अपना दसवां स्थान बनाई हैं, जिसमें ग्राम बड़ा गांव की रहने वाली अर्पिता द्विवेदी पुत्री संतोष द्विवेदी ने 500 में 490 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है, अर्पिता इसका श्रेय अपने माता पिता एवं शिक्षकों को दे रही है, अर्पिता का सपना है कि मैं आगे कॉमर्स लेकर पढूंगी और चार्टर्ड एकाउंटेंट बनूंगी l वहीं इसी विद्यालय की दूसरी छात्रा ग्राम बरबसपुर की रहने वाली आराधना महरा पुत्री लवकुश महरा ने भी प्रदेश की मैरिट में दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है, खास बात तो यह है कि यह बेटी एक गरीब परिवार से आती है और इसके पिता राजगीर का काम करते हैं l 

*शुभकामनाएं*

mpbreakingnews.co.in सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है, साथ ही यह भी आशा करता है कि भविष्य में प्रदेश भर नहीं देश में जिले का नाम रोशन करें l 

 *हाई स्कूल एव हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में प्रदेश की मैरिट में जिले के बच्चों ने बनाया स्थान*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here