Home कलेक्टर नवागत कलेक्टर मीडिया से हुई रूबरू स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार को देंगी...

नवागत कलेक्टर मीडिया से हुई रूबरू स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार को देंगी प्राथमिकता

52
0

नवागत कलेक्टर राखी सहाय जिले के मीडिया से रूबरू हुई, जिले को अव्वल लाने पर रहेगा जोर, आखरी छोर तक पहुंचेंगी शासन की योजनाएं, मिलेगा न्याय

*मीडिया से हुईं रूबरू*

Umaria – जिले की नवागत कलेक्टर राखी सहाय शनिवार को मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए बताई कि हमारा पहला उद्देश्य लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार रहेगा, साथ ही अनेकों विषयों पर चर्चा हुई जिसमें शहडोल रोड का मुद्दा उठाया गया, उस पर भी कार्रवाई और प्रयास करने की बात कहीं, इतना ही नहीं जिले में सहकारिता, खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम की तरफ भी ध्यान देने की बात कहीं, वहीं जिले में खुलने वाली कोल माइंस के बारे में भी चर्चा करते हुए कहीं कि hm उनसे चर्चा कर जिले में ही कार्यालय खोलने को कहेंगे ताकि किसी को शहडोल न जाना पड़े, वहीं किसानों की ज्वलंत समस्या स्लॉट बुकिंग के लिए आ रही वेरिफिकेशन की समस्या को रात तक सुलझा देने की बात भी कहीं, साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा कीं।

*आम जनता के हित के लिए प्रतिबद्ध*

इतना ही नहीं जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्थाओं में तेजी लाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि उमरिया जिला हम सभी का है तथा जिले को बेहतर बनाने में मीडियाकर्मियों का सहयोग आवश्यक होगा। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक प्रत्येक व्यक्ति को मिले,यह सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने मीडिया कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सटीक एवं तथ्यात्मक समाचारों का प्रकाशन करें तथा भ्रामक खबरों से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया द्वारा शासन तक पहुंचाई गई जानकारी पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। 

*नवागत कलेक्टर मीडिया से हुई रूबरू स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार को देंगी प्राथमिकता*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here