
जिले के किसानो को खून के आंसू रुला रहे एनसीसीएफ, एआरसीएस और जिला आपूर्ति अधिकारी, किसानों को नही मिल रहा धान का भुगतान
जानिये कितनी धान खुले में पड़ी है

Umaria – जिले में अब तक 19666 किसानों से 11 लाख 57 हजार 600 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी की गई की जा चुकी है, और मिलर्स द्वारा उठाव 81830 क्विंटल 70 किलो किया गया वहीं ट्रांसपोर्टर द्वारा 2 लाख 85 हजार 670 क्विंटल 30 किलो उठाव किया गया है। अभी समितियों में 11 लाख 17 हजार 970 क्विंटल धान रेडी तो ट्रांसपोर्ट है। वहीं अभी तक कुल परिवहन 7 लाख 30 हजार 810 क्विंटल 80 किलो हुआ है, समितियों में खुले में अभी 3 लाख 87 हजार 150 क्विंटल 20 किलो शेष है।
कितने किसान पैसों के लिए परेशान हैं

अब जरा कुल किसानों की संख्या भी देखिये कितने किसानों ने अभी तक धान बेचा है इनकी संख्या 19666 है इनके द्वरा बेची गई धान 11 लाख 57 हजार 600 क्विंटल 60 किलो है जिसका भुगतान योग्य रकम 266 करोड़ 24 लाख रुपया होता है और एनसीसीएफ ने अभी तक मात्र 61 करोड़ 93 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया है, अभी 204 करोड़ 7 लाख रुपये का भुगतान बाकी है। इस तरह अभी मात्र 4442 किसानों को पैसा मिला है। अभी 15224 किसान पैसे के लिए रो रहे हैं।
क्या कहते हैं प्रदेश के मुखिया

अब प्रदेश के मुखिया बैठकों में कहते हैं कि किसानों के धान का भुगतान तत्काल किया जाय, किसानों को तकलीफ न होने पाए।
*किन किन अधिकारियों के चलते किसान परेशान*

लेकिन उनके नुमाइंदे एआरसीएस और जिला आपूर्ति अधिकारी जो एनसीसीएफ के साथ मिल कर उनकी बातों को हवा में उड़ा रहे हैं। इनका एक मात्र उद्देश्य दिन भर समितियों में घूमना और अपना फीलगुड करना है, किसान चाहे रोये या गाये इनसे कोई मतलब नही है।
प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी क्या बोलीं फोन पर

जब किसान प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी मीनाक्षी इंगले को फोन पर अपना दुखड़ा सुनाता है कि मैडम जी 1 माह हो गया धान बेचे हुए पैसे नही मिल रहे हैं और कम्पनी पेमेन्ट नही दे रही है तो कहती है कि नही नही कम्पनी का क्या, समिति क्यों नही दे रही है हम पता करते हैं। जिससे साफ झलकता है कि कम्पनी के साथ अच्छे संबंध हैं और इनका भला हो रहा है, यही हाल प्रभारी एआरसीएस अभय सिंह का है।
किसान मनोज साहू ने क्या बताया

ग्राम बरही निवासी किसान मनोज साहू ने बताया कि हम 7 दिसंबर को खरीदी केन्द्र करकेली में धान बेचे हैं अभी तक पैसा नही मिला है ग्राम बरही में दो सौ से ढाई सौ किसान धान बेचे हैं अभी तक किसी का पैसा नही आया है, हमको बच्चे की शादी करनी है, किसी के यहां शादी का बैंड बजना है तो सभी का बैंड सरकार ने बजा दिया है।
एनसीसीएफ के प्रबंधक ने क्या कहा

वहीं इस मामले में जब एनसीसीएफ के जिला प्रबंधक जय दीप डूडी से बात किया गया तो उनका कहना है कि हमको परिवहन की अनुमति काफी लेट मिली थी जिसके कारण जिसके कारण हम 20 और 21 दिसंबर से परिवहन शुरू कर पाए थे इस कारण से भुगतान में हमारा लंबित चल रहा है जिन किसानों का पहले उठाव हुआ है उन्हें किसानों का पहले भुगतान किया जाएगा अभी हमको उठाव करते मात्र 12 – 15 दिन हुए हैं इसीलिए कुछ किसानों का भुगतान लंबित है परंतु जिन किसानों का उठाव हो चुका है परिवहन हो चुका है उन किसानों का भुगतान हम पूरा दो या तीन दिन में कंप्लीट कर देंगे।
अब किसान क्या कह रहे हैं

गौरतलब है कि किसान अब कह रहे हैं कि हम सबने मिल कर प्रदेश में और केन्द्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा को एकतरफा वोट दिया तो क्या यही दिन देखने के लिए हमने किसानों की सरकार बनाया कि हम ही रोते रहें और अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त रहें, सरकार हम किसानों का पेमेंट करवा दीजिये और ऐसे अधिकारी को बदल दीजिये ताकि हमको रोना न पड़ें।
मुख्यमंत्री जी हमने भी पार्टी को वोट दिया है हम किसानों की भी सुनिये







