Home वाइल्डलाइफ पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर की चर्चा

पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर की चर्चा

213
0

वाइल्ड लाइफ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर की गई परिचर्चा बांधवगढ़ को यूनेस्को से जोड़ने की पहल पर हुई राष्ट्रीय स्तर की बैठक

बांधवगढ़ में हुई पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी की बैठक

उमरिया – जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ टाईगर रिज़र्व में पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की बैठक चैयरमेन निरंजन बीसी के मुख्य आतिथ्य में वाइल्ड लाइफ आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को लेकर वृहद रूप से चर्चा परिचर्चा हुई।

टीम के चेयरमैन निरंजन बीसी ने कहा

चैयरमेन निरंजन बीसी ने बताया कि राज्यसभा स्टैंडिंग कमेटी और इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की बैठक आज बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में संपन्न हुई है, ये दोनों कमेटी यहाँ स्टडी विजिट के लिए आई हुई थी, बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग हो सकता है। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेस्ट इनवायरमेंट क्लाइमेट चेंज के अधिकारियों के साथ साथ मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से भी अधिकारी आए थे, इसके साथ ही मध्यप्रदेश इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट सहित वाइल्ड लाइफ और संभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में यह बैठक संपन्न हुई है, बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन के तहत बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व को ग्रेड ए में लेकर आना है। यहां लेटेस्ट टेक्नोलॉजी कैसे यूज होगा और गवर्नमेंट आफ इंडिया का जो एआई मिशन है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे यूज होगा, यह ग्रेड वन तो होगा मगर जो हमने देखा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हिस्टॉरिकल हेरीटेज है, ऐतिहासिक धरोहर है, सांस्कृतिक धरोहर है, प्राकृतिक धरोहर है, यह यूनेस्को वन हेरिटेज साइट में आना चाहिए इसके लिए जो फण्ड की जरूरत है, इस विषय पर भी चर्चा की गई है, यह कैसे नंबर वन होगा, कैसे अच्छा होगा, यह जो क्लाइमेट चेंज हो रहा है इसके साथ इतना सारा जो फॉरेस्ट कंजर्वेशन है उसके साथ टाइगर कंजर्वेशन है, तो वाइल्डलाइफ प्रोटक्शन के साथ-साथ मानव सभ्यता का कैसे प्रोटेक्शन होगा, यह भी हम रिव्यू किए हैं तो आजकल जो क्लाइमेट चेंज हो रहा है और ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है क्लाइमेट पॉल्यूशन हो रहा है, यहां का जो फॉरेस्ट एनवायरमेंट है वह नेचुरल एनवायरमेंट है उसको कैसे मदद करें यही सब चर्चा हुई है और हम बहुत अप्रिशिएट किया कि यहां का जो फॉरेस्ट डिपार्मेंट और वाइल्डलाइफ डिपार्मेंट है एवं गवर्नमेंट ऑफ मध्य प्रदेश बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, और जो हमारे गवर्नमेंट ऑफ इंडिया का भी सोच है, विचार है वह बहुत अच्छा चल रहा है, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को कैसे आगे बढ़ाना है यह सब हमने चर्चा किया है और इस एरिया का डेवलपमेंट टूरिज्म डेवलपमेंट के लिए भी हमने चर्चा किया है और निश्चित है कि इस पर कुछ अच्छा होगा। जो एनिमल पोचिंग होता है उसको कैसे काम किया जाए उसे पर भी हमने चर्चा किया है उसे पर ठोस कदम उठाएंगे और जो एनिमल और ह्यूमन का कनफ्लिक्ट होता है उसके लिए भी हमने प्लानिंग किया है, वहीं हमने एनिमल पोचिंग के लिए जो हंटर होते हैं उसे पर भी स्ट्रिक्ट एक्शन लेने के लिए चर्चा किया है।

राज्यसभा सांसद गुलाम अली ने कहा

वहीं राज्यसभा सांसद गुलाम अली ने बताया कि जो पार्लियामेंट्री कमेंटी होती है हम देश के अलग-अलग हिस्सों में जाते हैं और जैसे जबलपुर, कटनी और खास कर बांधवगढ़, यहां हम आये और जाकर देखा अफसर से यह भी जाना जो लेपर्ड होता है उसको भी देखा अफसर से हमने यह भी जाना की दसवें इकोनामी से आज जो पांचवी इकोनामी और देश की तीसरी इकोनामी बनने जा रहे हैं देश के वजीरे आजम नरेंद्र मोदी जी का विजन और मिशन है कि हम टेक्नोलॉजी के साथ साथ एनवायरमेंट को बराबर रखकर ही चले और हम टेक्नोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कैसे लाभ ले सकते हैं पोचिंग और एंटी पोचिंग के लिए स्टडी, उनका सेंसेस, एनिमल का बिहेवियर, उनकी कंजर्वेशन और जो इनको चैलेंजेज आ रहे हैं, रियल टाइम डिटेक्शंस है उसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे यूज हो सकता है, इस तरह का सारा डिस्कशन हुआ है और हम कम्परेटिव करते हुए कैसे वर्ल्ड को लीड करें।

सामने आई पोचिंग की बात

गौरतलब है कि ऐसी बहुत सी कमेटी आती हैं, उनके मेम्बर टाइगर रिजर्व का भ्रमण करते हैं और चले जाते हैं, उसके बाद लौट कर कोई भी ध्यान नही देता है, यदि ध्यान दिया गया होता तो आज बांधवगढ़ की इस तरह दुर्गति नही होती, हां इतनी बात जरूर निकल कर सामने आई कि यहां पोचिंग होती है। यदि पोचिंग रोकने के उपाय हो जाएं तो टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को बाघों की मौत के बारे में आपसी लड़ाई का बहाना नही बनाना पड़ेगा।

पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर की चर्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here