
एसडीएम, तहसीलदार और उनके ड्राइवरों द्वारा दो युवकों के साथ की गई मारपीट के मामले में सभी को निलंबित करने की मांग को लेकर दहिया और यादव समाज ने दिया ज्ञापन
उमरिया – जिले में बीते दिनों बांधवगढ़ एसडीएम द्वारा युवकों के साथ मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर एक्शन लेते हुए एसडीएम को सीएम ने निलंबित कर दिया था, लेकिन तहसीलदार और दो कर्मचारियों जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है उन पर कोई शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने से दहिया और यादव समाज आक्रोशित है। जिससे नाराज दाहिया महासंघ और यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट आकर जमकर नारेबाजी किये और तीनों दोषियों को तत्काल निलंबित कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

मामला है 22 जनवरी की शाम का जब बांधवगढ़ एसडीएम अमित सिंह की गाड़ी को ओवरटेक करके दो युवक आगे निकल गए तो अपनी तौहीन समझ कर उन दोनों युवकों शिवम यादव और प्रकाश दहिया को खुद भी पीटे और बेतहाशा पिटवाये जिसमें दोनो युवक लहुलुहान हो गए साथ ही एक युवक को 7 घंटे बाद होश आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हुआ और प्रदेश में सुशासन की सरकार होने का हवाला देते हुए सीएम ने रंगदार एसडीएम को तत्काल निलंबित करने का आदेश दे दिया, लेकिन बचे लोगों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर दाहिया महासंघ और यादव समाज खासा नाराज हैं, वहीं आज सैकड़ों की संख्या में दोनों समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जमकर नारेबाजी की और तहसीलदार, चालक और एक अन्य सरकारी कर्मी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

दाहिया समाज उमरिया के जिला महासचिव दीपम दर्दवंशी ने बताया कि हमारे दहिया समाज के निर्दोष युवक प्रकाश दहिया की एसडीएम एवं उनके साथी तहसीलदार और दो लोग जिसमे संदीप सिंह एवं एक अन्य कर्मचारी शामिल रहे हैं, उनके ऊपर पुलिस ने तो अपराध दर्ज कर लिया है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक उनको निलंबित नही किया गया है। हमारी मांग है कि ऐसे दरिंदो को बर्खास्त किया जाय नही तो हम लोगों को आंदोलन, धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
यहीं मांग यादव समाज की तरफ से उनके जिलाध्यक्ष प्यारे लाल यादव ने भी किया।
दोनो समाज के लोग मुख्यमंत्री के नाम जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंप।

वहीं ज्ञापन लेने आए डिप्टी कलेक्टर मिनाक्षी इंगले ने कहा कि दहिया एवं यादव समाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया है, यह ज्ञापन कलेक्टर साहब तक पहुंचा दिया जाएगा और उचित माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी तक भेज दिया जाएगा।







