
उमरिया – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र संचालक एवं उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के निर्देशन में सूझबूझ के साथ दरम्यानी रात्रि प.स. वृत्त बरबसपुर तिहार सिंह वनपाल, वनरक्षक उत्तम सिंह, अमय सिंह, चन्द्रभान सिंह व रात्रिगश्ती दल गुलजारी बैगा, सतमान बैगा के द्वारा दरम्यानी रात्रि गश्ती दौरान 10.30 पर बीट बरबसपुर के कक्ष क्रमांक पी 126 सेहराहार में संदिग्ध व्यक्तियों के आहट प्राप्त होने पर घेराबन्दी की गई जिसमें एक व्यक्ति भरमार बन्दूक लिये पकड़ा गया शेष व्यक्ति रात्रि का लाभ लेकर फरार हो गये पकड़ा गया व्यक्ति रामकृपाल पिता कतकू यादव उम्र 55 वर्ष साकिन मुडगुड़ी का है।

जिसके पास से गश्तीदल द्वारा भरमार बन्दूक जो विस्फोटक पदार्थ से भरी हुई थी जिसकी जप्ती की कार्यवाही की गयी एवं वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर माननीय न्यायालय उमरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया प्रकरण की विवेचना व फरार व्यक्तियों की तलाश जारी है।







