
24 घंटे पहले हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 13 साल बाद बेटे ने लिया मां की हत्या का बदला, मां को जला कर मार दिया था मृतक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्या रही घटना

Umaria – जिले के पाली थाना अंतर्गत मंगठॉर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बीते 24 घंटे पहले मनोज पिल्लई पिता तुलसीधरन पिल्लई उम्र 45 वर्ष निवासी बजरंग मोहल्ला पाली की हत्या बरा मोहल्ला सुन्दरदादर रोड मे सर को पत्थर से कुचल कर की गई थी। जिस पर पुलिस ने शव की स्थिति देखकर सीधे हत्या का प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया था। मुखबिरों एवं घटना स्थल पर मिले साक्ष्य से पुलिस आरोपी तक पहुँच गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूंछ तांछ शुरू कर दी तो जो कारण सामने निकल कर आया उसने सबको हिला दिया।
आरोपी ने बताया मां की हत्या का लिया बदला

पूछताछ में शिवेंद्र चतुर्वेदी पिता चतुर्वेदी ने बताया कि 13 साल पहले वर्ष 2012 में मनोज ने हमारे घर मे आग लगा कर हमारी माँ कमला चतुर्वेदी को जिन्दा जला दिया था जिसके लिये हम मौके का इंतजार करते रहे और मौका मिलते ही अपनी मां की हत्या का बदला ले लिये।
एडिशनल एसपी ने बताया

एडिशनल एस पी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने पाली मे प्रेस कांन्फ्रेंस कर बताया कि शिवेंद्र चतुर्वेदी पिता शिव कुमार चतुर्वेदी उम्र 29 वर्ष एवं प्रवीण नामदेव पिता दया शंकर नामदेव उम्र 29 वर्ष दोनों निवासी लेबर कॉलोनी मंगठार ने मनोज पिल्ले को 5 जून की रात करीब 9 से साढ़े 9 बजे के बीच शराब पीने के बहाने बुलाया और तीनों साथ बैठे kr शराब पिये, इसी दौरान शिवेंद्र ने पुरानी रंजिश को याद करते हुए अपने साथी प्रवीण के साथ मिलकर मनोज के सिर पर पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दिये और अपनी माँ के मौत का बदला ले लिया। वहीं एडिशनल एस पी ने बताया कि मृतक मनोज पाली थाने के गुण्डा बदमाश सूची मे दर्ज आदतन अपराधी था, हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आगे की जाँच की जा रही है।
बदले की आग में दो परिवार हुये तबाह

गौततलब है कि 16 वर्षीय किशोर के दिल और दिमाग़ मे अपनी मां का जला हुआ शव बसा हुआ था और उसके मन मे बदले की आग जलती रही जिसका परिणाम मां के हत्यारे की हत्या के रूप मे सामने आया, पुलिस उसको गिरफ्तार कर हत्या का मामला भले ही दर्ज कर उसको जेल भेजनें की तैयारी मे है लेकिन शिवेन्द्र को इस हत्या का जरा भी पश्चाताप नहीं है, उसको पता है कि उसकी जिंदगी जेल मे ही गुजरेगी फिर भी उसको संतुष्टि है कि हमने अपनी मां के हत्यारे की हत्या कर बदला ले लिया, लेकिन इस बदला ने दो परिवारों को तबाह कर दिया।
मां के हत्यारे को 13 साल बाद बेटे ने उतारा मौत के घाट पुलिस ने किया गिरफ्तार







