
24 घंटे मे तीसरी बड़ी वारदात रिश्ते के देवर ने विधवा भाभी को उसी के घर मे कुल्हाड़ी से काटकर खुद झूल गया फांसी पर, दोनों की हुई मौत, पुलिस जुटी जांच में
भाभी की हत्या कर फांसी पर झूला

Umaria – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम छपड़ौड़ मे परिवार के देवर ने विधवा भाभी के घर मे घुस कर उसी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दिया और उसी घर मे फांसी पर झूल गया।
पड़ोसी ने बताया पूरी घटना

ग्राम छपड़ौड़ निवासी पडोसी ने बताया कि मंगल दीन पाल पिता स्वामी दीन पाल उम्र लगभग 40 वर्ष मूक बधिर था और इसकी तीन बेटियां भी हैँ जिनमे दो बेटियों का विवाह कर चुका है और परिवार की भाभी सुखमंती पति स्वर्गीय हेतराम पाल उम्र लगभग 38 वर्ष के पति का लगभग दो वर्ष पहले बीमारी से निधन हो गया था, आज पूरे गांव के लोग़ पड़ोस के गांव मे भागवत के भंडारे का प्रसाद लेने गये थे और ये दोनों नहीं गये थे। सुखमंती दोपहर मे नहा कर आई और घर मे रही लगभग दिन मे ढाई बजे मंगलदीन अपनी भाभी के घर आया और उससे जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया, उसका ऊपरी वस्त्र उतार दिया लेकिन दुष्कर्म करने मे सफल नहीं हो पाया तो आवेश मे उसी के घर मे रखी कुल्हाड़ी से कई वार किया जिससे भाभी की मौत हो गई और आत्म ग्लानि मे खुद भी उसी के घर मे फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर लिया, कुछ देर बाद ज़ब परिवार का ही लड़का आया और देखा तो हम लोगों को सूचना दिया तब हम लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।
एसडीओपी ने बताया

वहीं इस मामले में उमरिया एसडीओपी डॉक्टर नागेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को लगभग 3:00 बजे सूचना मिली तो तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हमको भी जैसे ही सूचना मिली हम भी तत्काल वहां के लिए रवाना हुए और जाकर देखे मानपुर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी महिला के ऊपर के वस्त्र नहीं थे, महिला के शरीर पर कुल्हाड़ी के कई घाव लगे हुए थे जिससे अनुमान लगाया जाता है की दुष्कर्म का प्रयास किया होगा लेकिन सफल नहीं हो सका और आत्मग्लानि में खुद भी आत्महत्या कर लिया इस मामले में हत्या का प्रकरण और मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है दोनों की मौत होने के कारण मामले में खत्म भेजा जाएगा। दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है, आगे की जाँच कार्रवाई जारी है।
बढ़ रहे अपराध

गौरतलब है कि 24 घंटे मे तीसरी बड़ी वारदात से जिला दहल उठा है, जिले मे बढ़ते अपराध पर जिले के नागरिक चिंतित हैँ, आवश्यकता है बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की।
विधवा भाभी की हत्या कर देवर झूला फांसी पर 24 घंटे में तीसरी बड़ी वारदात







