सड़क सुरक्षा सप्ताह समापन

उमरिया 11 फरवरी – जिला मुख्यालय में यातायात प्रभारी द्वारा सड़क सुरक्षा समापन सप्ताह के मौके पर नगर के ऑटो एवं पुलिस के जवानों के साथ नगर में एक रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया गया कि मनुष्य जीवन अमूल्य है, ज़रा सी लापरवाही कर इसको न गवाएं, आये दिन रोड एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसको नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है उसी कड़ी में लोगों को बताया गया कि बाईक चलाने के दौरान हेलमेट लगायें, चार चका वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट लगायें, ओवर लोड वाहन न चलायें, अधिक स्पीड से वाहन न चलायें, वहीँ यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर स्वागत भी किये इसके साथ स्कूलों, कालेजों में जाकर बच्चों को भी यातायात नियमों की जानकारी दिए साथ ही इस मामले में यातायात प्रभारी सूबेदार अखिल सिंह से जब पूंछा गया कि यदि इतना प्रयास करने के बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं तो क्या किया जायेगा इस पर कहे कि फिर चालानी कार्यवाई कर दण्डित किया जायेगा |








