
उमरिया – जिले के पाली तहसील अंतर्गत बिरासिनी मंदिर रोड पाली में बस्ती के बीच में भारी मात्रा में भंडारित पटाखे पकड़े गए।
पाली एसडीएम टी आर नाग को सूचना मिली की वार्ड क्रमांक 8 बिरासिनी मंदिर रोड में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है इस सूचना पर एसडीएम के निर्देशन में नायब तहसीलदार दिलीप सोनी तीन पटवारी और पुलिस बल को लेकर छापामार कार्रवाई किये जिसमें भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।

पाली नायब तहसीलदार दिलीप सोनी ने बताया कि हमको जैसे ही सूचना मिली हम तत्काल अपने हमले के साथ मौके पर पहुंचे जहां नंदकिशोर गुप्ता पुत्र भैया लाल गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 8 बिरासिनी मंदिर रोड के घर में 26 कार्टूनों में भरे हुए 1241 पैकेट पाए गए जिसमें छोटे बड़े पटाखे की संख्या मिलाकर 35362 नग रही। सभी पटाखे को जप्त कर विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन की अधिसूचना भी लागू होने के कारण पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हालांकि आवासीय बस्ती के बीच में ऐसे पटाखे के भंडारण से कभी भी कोई अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती थी जिसके चलते एसडीएम ने सूचना मिलते ही तत्काल अपनी टीम भेज कर कार्रवाई करवाया।







