
उमरिया – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत बगैहा टोला निवासी सूरज मांझी की हत्या तीन भाइयों ने मिल कर दिया था जिस पर मानपुर पुलिस ने तत्काल तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
इस घटना को mpbreakingnews.co.in ने बीच बचाव करने गए युवक की हत्या शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इस खबर को पढ़ते ही शहडोल जोन के एडीजी डी सी सागर तत्काल मृतक सूरज मांझी के घर बगैहा टोला मानपुर पहुंच गए। वहां पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात किये और परिवार को सांत्वना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त किये साथ ही एस पी उमरिया और मानपुर पुलिस को निर्देशित किये कि इस परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान किया जाय और उनके साथ कोई भी घटना दुबारा न होने पाए।

वहीं एडीजी शहडोल डी सी सागर ने बताया कि हमने मृतक की होनहार बेटी से मुलाकात किया जो 5 वीं कक्षा की छात्रा है, वह एक असाधारण, होशियार और बुद्धिमान छात्रा है जिसकी समाज की सेवा करने के लिए एक विद्वान डॉक्टर बनने की इच्छा है। वास्तव में, उसके पिता उसे पढ़ाते थे और डॉक्टर बनने के लिए सलाह देते थे। उसे और उसके परिवार को सुरक्षा के लिए हमने आश्वस्त किया है और पुलिस अधीक्षक उमरिया को हमने आवश्यक निर्देश भी दिया है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सतर्क रहें और स्मार्ट पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि खबर को पढ़ते ही एडीजी सहृदयता दिखाते हुए मृतक के घर पहुंच कर उसके वृद्ध पिता से भी मिले और उसकी बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किये, उसको कुछ देर तक पढ़ाते रहे और मदद करने का आश्वासन भी दिए और कहे कि तुम मन लगा कर पढ़ाई करो और अपने पिता का डॉक्टर बनने का सपना साकार करो।
यदि सभी अधिकारी और समाज के लोग उस परिवार की मदद करें तो निश्चित ही वो बेटी अपने स्वर्गीय पिता का सपना साकार करते हुए डॉक्टर बन सकती है।







