
उमरिया – भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनता दल से पहली बार विधायक बने स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह चंदेल की आठवीं पुण्यतिथि उनके निवास स्थान पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे एवं भाजपा नेताओं के द्वारा फूल माला अर्पित कर याद करते हुए पत्रकारों से चर्चा किया।

उमरिया जिले के पूर्व विधायक एवं 1975 के आपातकाल में मीसाबंदी रहे एडव्होकेट वीरेंद्र सिंह चंदेल की पुण्यतिथि उनके गृह निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई।फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे सहित उनके परिवार के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे का कहना है कि यहां के निवासियों की मांग है कि पूर्व विधायक स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह चंदेल की एक प्रतिमा का अनावरण किया जाना चाहिए इस पर शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जल्द से जल्द किसी ना किसी चौराहे पर नाम के साथ इन की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।







