अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विराट कोहली को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अनावश्यक अपील करने के लिए कोहली पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। कोहली आईसीसी की धारा 2.1 के तहत दोषी पाए गए हैं। मुकाबले में भारत vs अफगानिस्तान के बीच हुये मुकाबले में भारत ने11 रन से हराया था।
अपील करते हुए अंपायर के पास चले गए थे विराट
आईसीसी के बयान के मुताबिक विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी के 29वें ओवर में अंपायर अलीम डार के पास जाकर आक्रामक और गलत तरीके से एलबीडब्ल्यू की अपील की थी। बाद में विराट कोहली ने अपनी गलती स्वीकार भी की थी। और इसी के चलते इस मामले को लेकर आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। इसके अलावा आईसीसी ने इस घटना को लेकर विराट कोहली के खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। कोहली के खाते में अब दो डीमेरिट अंक हैं। एक अंक उन्हें जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए टेस्ट मैच के दौरान मिला था।

खेल के नियम के मुताबिक धारा 2.1 के उल्लंघन पर मैच फीस का 50% तक जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही खिलाड़ी को एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया जाता है।
कोहली को मिला डिमेरिट पॉइंट
फील्ड अंपायर अलीम डार, रिचर्ड इलिंगवर्थ, थर्ड अंपायर रिचर्ड कैटलबरो और फोर्थ अंपायर माइकल गॉफ ने कोहली को दोषी पाते हुए जुर्माना लगाया। रैफरी ने कोहली को एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है। अब कोहली के पास दो डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं। उन्हें पिछले साल 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भी एक पॉइंट मिल चुका है।
क्या है डिमेरिट पॉइंट मिलने की प्रक्रिया?
किसी खिलाड़ी के पास 24 महीने के अंदर चार या इससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट होते हैं, तो उस पर एक प्रतिबंध पॉइंट हो जाता है। अगर खिलाड़ी पर दो प्रतिबंध पॉइंट हो जाते हैं, तो उस पर एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी-20 मैच (जो पहले हों) का प्रतिबंध लगाया जाता है।






