उमरिया 24 जून – जिला मुख्यालय स्थित 9 नंबर कोल माइंस कालोनी में आई ए एस की माँ के ऊपर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिले के एस पी प्रेस कांफ्रेंस कर बताये मामले को |

उमरिया जिला मुख्यालय स्थित 9 नंबर कोल माइंस कालोनी में रहने वाले लालमणि प्रजापति कोल माइंस में इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं और उनकी पत्नी पुन्नी बाई प्रजापति मानपुर में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं, इनका पुत्र हिमांशु प्रजापति पूर्व में आई ऍफ़ एस की परीक्षा पास कर देहरादून में ट्रेनिंग में हैं, लेकिन पुत्र हिमांशु आई ए एस की परीक्षा पास कर अब आई ए एस हो गया है और उमरिया जिले का पहला आई ए एस है | पुन्नी बाई प्रजापति बताई कि 16 जून की रात में लगभग 8 सवा 8 बजे पूजा करके घर में रही तभी एक आदमी हाथ में बका लेकर घर में घुसा और हमला करने का प्रयास किया तो मैं चिल्लाई और उसका हाथ पकड़ ली तब हमारे पड़ोसी डी के सिंह बचाने आ गए तो वो बाहर की तरफ निकला तो डी के सिंह भैया पकड़ लिए मेरे गाल में, गर्दन में खरोंच आ गई और मेरे को धक्का मारा तो गिरने से पीठ में भी चोट लगी फिर पुलिस को सूचना दिए तो पुलिस आ गई तब तक वो भाग गया, बताई कि मेरा बेटा हिमांशु आई ऍफ़ एस है देहरादून में ट्रेनिंग कर रहा है और अभी आई ए एस हो गया है अभी स्तीफा नही दिया है |

वहीँ उनके पड़ोसी धनञ्जय सिंह भी बताये कि भाभी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी बचाओ – बचाओ तो हम दौड़ कर आये और दरवाजा खटखटाए और लात भी मारे तो दरवाजा खोल कर वो भागा और हमारे ऊपर भी हमला किया तब हम उसका हाथ पकड़ लिए और उससे भीड़ गए फिर हमको लगा कि घर में कोई और न हो तो हमारी पकड़ ढीली हो गई और उसका बका छूट गया तो हम लात मार कर दूर कर दिए और वो भाग गया तब हम हिम्मत नहीं किये कि अकेले हैं फिर हम भीतर देखे तो कोई नहीं था फिर पुलिस को सूचना दिए तो पूरी पुलिस यहाँ आ गई |

जिले के एस पी सचिन शर्मा प्रेस कांफ्रेंस कर बताये कि 16 जून को आई ए एस की माँ पर फाजिल गंज निवासी मोनू बर्मन घर में चोरी की नियत से घुस कर हमला कर दिया सूचना मिलते ही पूरी पुलिस को लगा दिए सारे अपराधियों को राउंडअप किया गया लेकिन उनमें से कोई भी नहीं था फिर भी हमारे थाणे का स्टाफ एस डी ओ पी साहब आर के शुक्ला के निर्देशन में लगा रहा और सफलता मिल गई आरोपी पकड़ा गया उससे उसके कपडे भी बरामद कर लिए गए जो उस दिन पहना था अभी जांच जारी है और इसमें चालानी कार्यवाई की जायेगी वहीँ यह भी बताये कि पुन्नी बाई प्रजापति के बेटे पहले आई ऍफ़ एस हुए थे और अभी देश की सर्वोच्च सेवा इन्डियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में सेलेक्ट हुए हैं इस समय देहरादून में ट्रेनिंग में हैं |
हालाँकि आई ए एस की माँ का मामला होने से उमरिया पुलिस जोरों पर तलाश कर आरोपी को खोज निकाली और यदि ऐसे ही तत्परता से आम जनता के साथ हुए अपराध में भी अपराधियों को तलाश निकले तो निश्चित ही अपराधों के ग्राफ में काफी कमी आयेगी और अपराधियों में खौफ पैदा होगा |








