
उमरिया – जिले के बिरसिंहपुर पाली में ममता गुप्ता पति ज्वाला गुप्ता द्वारा मां बिरासिनी मंदिर परिक्षेत्र अंतर्गत एक सराहनीय कार्य की शुरुआत की गई है जिसमें निर्माल्य विसर्जन रथ के नाम से एक वाहन चलाया गया है जिसका उद्देश्य निर्माल्य पूजन सामग्री को संग्रहित करना है ताकि लोग पूजन सामग्री के अवशेष को नदी या तालाब में विसर्जित ना करें जिससे नदी और तालाबों को प्रदूषण से मुक्त किया जा सके।

यह एक बहुत ही सराहनीय पहल है जिसके अंतर्गत निर्माल्य विसर्जन रथ प्रत्येक शनिवार को भ्रमण करके पूजन सामग्री के अवशेषों को संग्रहित करेगा और उसका उचित उपयोग किया जाएगा जिसके फलस्वरूप पूजन सामग्री का निरादर भी नहीं होगा और नदी तालाबों को प्रदूषण से बचाया भी जा सकेगा यह प्रकृति के लिए निश्चित ही बहुत ही सराहनीय कार्य होगा इसकी शुरुआत एवं संचालन का कार्य ममता ज्वाला गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा।







