
सरकार की 136 करोड़ की योजना दिखावा साबित हो रही है, आकाशकोट के ग्रामीण पानी को तरस रहे हैँ, जिसके चलते आकाश कोट में नर्मदा जल लाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन
आकाशकोट में जल संकट

Umaria – जिले के 25 गाँवो का समूह आकाशकोट के नाम से जाना जाता है, यहाँ के लिये 136 करोड़ रूपये की योजना जल निगम के हवाले कर दी गई है जो वर्ष 2023 से काम शुरू कर दिया है लेकिन दो वर्ष बाद भी ग्रामीण पानी के लिये तरस रहे हैँ, वहीं देखा जाय तो धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता है, हालांकि वहीं जल निगम द्वारा 43% कार्य पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है, यदि जिले की तरफ नजर दौड़ाएंगे तो जिले मे 25% जगहों मे पानी नहीं मिल रहा है, जल निगम फर्जी आंकड़े प्रस्तुत कर अपनी पीठ थपथपा लेता है, जिले के अधिकारी जल निगम के सामने बेबस नजर आते हैँ। पानी की समस्या से परेशान होकर आकाशकोट के ग्रामीण नर्मदा जल लाओ संघर्ष समिति बना कर बाबा साहब अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक रैली निकाल कर प्रदेश के महामहिम के नाम 6 सूत्रीय ज्ञापन जिले के कलेक्टर को सौंपा।
ज्ञापन में किस बात का है उल्लेख

ज्ञापन में नर्मदा जल लाओ संघर्ष समिति ने मांग किया कि नर्मदा नदी से आकाश कोट में जल लाया जाय जिससे पीने एवं किसानो को खेती की सुविधा मिल सके। तत्काल में समस्या के निदान के लिए अतिरिक्त टैंकर से पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। मजमानी कला एवम पठारी कला में मौजूद उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की जाए। मजमानी कला मे प्रिमैट्रिक कन्या छात्रावास खोला जाय। आकाशकोट क्षेत्र में जितने भी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय जर्ज़र स्थिति मे हैँ उनकी तत्काल मरम्मत करवाई जाय। ज्ग्राम माली में लगा ट्रांसफार्मर तीन महीने से खराब होने के कारण नल जल योजना बंद है, उसको अतिशीघ्र बदला जाय ताकि ग्रामीणों को सुचारु रूप से पानी मिल सके।
पानी की कमी से नही होती युवकों की शादी

आपको बता दे आदिवासी बाहुल्य आकाश कोट क्षेत्र में 25 गांव है, जो पूरी तरह आदिवासी बाहुल्य है, यहाँ आज तक पानी की समस्या किसी सरकार ने हल नहीं किया हाँ इतना जरूर किया कि आकाशकोट के नाम पर अच्छा खासा बजट हर वर्ष अधिकारी डकारते रहे और ग्रामीणों को पानी की समस्या हल करने का झुनझुना पकड़ाते रहे, इस क्षेत्र की बड़ी समस्या यह है कि यहाँ पानी न होने के कारण बहुत से युवकों का विवाह नहीं हो पाता है, दूसरे गांव के लोग लड़की देने से मना कर देते हैँ। यहाँ के ग्रामीण कई किलोमीटर दूर पहाड़ से नीचे उतर कर गन्दा पानी पीने को मजबूर हैँ।
इन गांवों में है अधिक समस्या

आकाश कोट अंतर्गत मजमानीकला, बिरहुलिया, मरदरी, करौंदी, पठारी कला, बाजाकुण्ड, धवईहर, जंगेला, तुम्मादादर, माली, हर्रई, अमुवारी में गहरा जल संकट है।
नर्मदा जल लाओ संघर्ष समिति के मुखिया ने कहा

नर्मदा जल लाओ संघर्ष समिति की अगुवाई कर रहे सुरेश सिंह परस्ते ने बताया कि हम लोग हर गांव से दो लोग आकर प्रदेश के महामहिम के नाम का ज्ञापन जिले के कलेक्टर को दिए हैँ कि हमारी मांगों पर जल्द ध्यान देते हुये हमारी मांगों को पूरा किया जाय ताकि हमारे क्षेत्र के युवाओं की शादी हो सके और हमारे बेटा – बेटी पढ़ लिख सकें, हमारे क्षेत्र के लोगों को इलाज की सुविधा मिल सके, यदि हमारी मांगों को नहीं माना गया तो हम लोग आंदोलन के लिये नजबूर होंगे।
कांग्रेस विधायक ने कहा

वहीं इस मामले मे कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम का कहना है कि यह सर्व विदित है कि जल का संकट हर तरफ होता जा रहा है, एक तरफ जो जल जीवन मिशन है और जल निगम है, जल जीवन मिशन और जल निगम मे जो इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो मूल जल का स्त्रोत है उसमे बहुत कमी है, इंसानों के साथ गौमाता भी गर्मी के दिन मे त्राहि त्राहि कर रही हैँ और सरकार जल संकट मानने के लिये तैयार नहीं है।
जल संकट से त्रस्त आकाशकोट के ग्रामीणों ने 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा







