
20 मई को जंगल मे नदी किनारे अधजली अवस्था मे युवक एवं युवती की मिली लाश का किया पुलिस ने खुलासा, दोस्तों ने ही मिल कर काटा था गला, सभी गिरफ्तार
दोस्ती हुई कलंकित

Umaria – कहते हैं दोस्त तो वो होता है जो दोस्त के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दे, लेकिन यहां तो दोस्ती को ही कलंकित कर दिया दो दोस्तों ने। थोड़े से पैसों के लिए दो दोस्तों ने मिल कर अपने दो दोस्त जिसमे एक पुरुष और एक महिला साथी शामिल रहे, उनकी गर्दन काट कर हत्या करने के बाद पेट्रोल डाल कर जला भी दिए। अब पुलिस ने पता लगा कर उनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया जहां से जेल भेज दिए गए।
खबर लगते ही पहुंची थी पुलिस

मामला है 20 मई का जब मानपुर थाना क्षेत्र में हुये दोहरे हत्याकांड की खबर लगते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गये और पुलिस को खबर लगते ही पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई और दिन रात मेहनत करके आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है।
क्या रहा पूरा मामला

मामला था दिनांक 20.05.2025 को थाना मानपुर को सूचना मिली कि नाचनदेवी हार मैरटोला ग्राम दुलहरा में एक युवक एक युवती के शव अधजले एवं सड़े गले हालत मे पड़े हैँ। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थाना मानपुर की टीम एवं एडिशनल एस पी मौके पर पहुँच कर मर्ग कायम कर शव का शिनाख्त करवाए तो पता चला कि युवक ग्राम दुलहरा निवासी मनीष साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष एवं युवती ग्राम सिगुड़ी निवासी मनोरमा बारी पिता अनिल बारी उम्र 19 वर्ष हैँ।
अपराध हुआ था दर्ज

जांच दौरान घटनास्थल एवं शव का निरीक्षण करने पर पथम दृष्टया धारा 103(1). 238 बीएनएस का अपराध पाये जाने से थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 108/25 कायम कर विवेचना में लिया।
डीआईजी और एडिशनल एसपी पहुंचे थे मौके पर

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये सविता सुहाने उप पुलिस महानिरीक शहडोल संभाग शहडोल एवं श्प्रतिपाल सिंह महोबिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया द्वारा मौके पर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये अज्ञात आरोपियों पर 20,000 रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया।
थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ किया था मेहनत

थाना प्रभारी मानपुर मुकेश मर्शकोले द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु थाने में अलग अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गयें। मानपुर पुलिस द्वारा 02 दिन तक लगातार कड़ी मशक्कत से सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि उक्त दोनों मृतक अंतिम बार दिनांक 16.05.2025 को ग्राम बरबसपुर के अनिल खटिक के साथ देखे गये है। थाना प्रभारी मानपुर मुकेश मर्शकोले के द्वारा अनिल खटिक से पूछताछ की गई जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि कि वह दिनांक 16.05.2025 को दोनों मृतकों के साथ सुबह से ही साथ में था। मृतक मनीष साहू उसका पैसा लिया था जो मांगने पर नहीं दे रहा था और उसे गाली देता था जिस कारण वह मृतक मनीष साहू से नफरत करता था। दिनांक 16.05.2025 को शाम 5 बजे मृतक एवं मृतिका दोनों काफी नशे में थे तब अनिल खटिक अपने दोस्त पवन कुशवाहा के साथ मिलकर मनीष साहू के गले में चाकू से मार कर उसकी हत्या कर दिया। मृतिका मनोरमा द्वारा चिल्लाने पर दोनों लोगों ने मिलकर उसी चाकू से मनोरमा बारी की भी हत्या कर दिये और हत्या करने के बाद दोनों के शव को झाड़ियों में छिपा कर मृतिका मनोरमा के शव को पेट्रोल डालकर जला दिये चाकू को वही झाड़ियों में छिपा दिये। इसके बाद मृतक एवं मृतिका के चपप्ल एवं कपड़े भी जाकर कही छिपा दिये। मृतक मनीष साह एवं मृतिका मनोरमा बारी के मोबाइल व पैसे निकाल कर अपने पास रख लिये मृतक की गाड़ी को बरबसपुर में डब्बू बैगा के घर के सामने खड़ा कर दिये।
आरोपियों से किये सामान जप्त और इनके कारनामे

मानपुर पुलिस द्वारा शव मिलने के बाद महज 4 दिनों के भीतर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हये हत्या के दोनों आरोपियों से मृतक के कपड़े मोबाइल चाकू आदि जप्त कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। गौरतलब है कि दोनों आरोपी अनिल खटिक पिता सुखनंदी खटिक उम्र 21 एवं पवन कुशवाहा पिता बिहारी कुशवाहा उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बरबसपुर द्वारा वर्ष 2022 मे लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा पुत्र शंकर लाल कुशवाहा निवासी ग्राम दुलहरा की भी हत्या की गई थी लेकिन न्यायलय से संदेह का लाभ मिलने पर दोषमुक्त करार दिए जाने के कारण इनके हौंसले बुलंद रहे और दुबारा फिर से इन लोगों ने दोहरे हत्या कांड को अंजाम दिया।
एडिशनल एसपी ने बताया

इस मामले मे एडिशनल एस पी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि दिनांक 20 को हमको सूचना मिली कि ग्राम दुलहरा के जंगल मे एक बॉडी पड़ी है ज़ब सर्चिंग करवाए तो एक बॉडी और मिली, उसी समय इनके नाम का खुलासा हो गया था कि मृतक मनीष साहू और मृतिका मनोरमा बारी इसमें डीआईजी महोदय ने 20000 का इनाम भी घोषित किया था और दो दिन तक लगातार पुलिस प्रयास करती रही उसके बाद आज हमने इसका खुलासा किया है, जो आरोपी है वह अनिल खटीक और पवन कुशवाहा है, घटनाक्रम इस प्रकार था कि 16 तारीख को मृतक, मृतिका और अनिल खटीक यह तीनों शराब के नशे में चूर रहे, घटनास्थल पर यह लोग गए और शराब के नशे में चूर होने के कारण इनका लोग का पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हो गया, इसको लेकर अनिल खटीक ने अपने मित्र पवन कुशवाहा को बुला लिया और दोनों ने मिलकर अपने मित्र मनीष साहू का और बाद में मनोरमा साहू का चाकू से गला काट कर हत्या कर दी और उनके मोबाईल एवं पैसे जो भी थे उसको निकाल लिए और उनके चप्पल, जूते, चुनरी वगैरह जो भी थी उसको ले जाकर काफी दूर फेंक दिए, वह सभी चीज हम लोगों ने बड़ा मत कर लिया है और इसी आधार पर अब इनको न्यायालय में पेश किया जा रहा है, वही यह दोनों आरोपी जो है यह पूर्व में भी वर्ष 2022 में एक हत्या के मामले में आरोपी थे जिनको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
मानपुर थाने से इन लोगों ने किया मेहनत

सारे मामले में थाना प्रभारी मानपुर उनि मुकेश मर्सकोले, उनि अभिलाष सिंह, प्र आर 21 सूर्यप्रकाश शुक्ला. प्र आर 24 मिथलेश पटेल, प्र आर 256 विकास मिश्रा, प्र आर 28 मनाज पटेल, प्र आर 191 आकाशदास, प्र. आर 228 दादूराम यादव, आर 52 विशाल जाटव, आर 59 प्रदीप सिंह, आर 158 महेन्द्र, आर 123 सचिन, आर 144 अजय बघेल, आर 102 लालबिहारी, आर 54 शुभम झा, आर 296 सुरेश माको, सउनि चालक रामसेवक पटेल एव सायबर सेल से आर सदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दोस्तों ने ही काटा था दोस्तों का गला पकड़े गए दोनो आरोपी दोस्त







