
Lok sabha election के मद्देनजर उप जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में F S T टीम को उनके कर्तव्यों से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया।
Umaria – भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार उमरिया जिले में भी फलाइंग स्वायड टीम का गठन 89 बांधवगढ एवं 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए किया गया है। टीम मे Tahasildar, Police officer, वीडियो ग्राफर तैनात किए गए है, जिन्हें अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद सिंह मरकाम की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में F S T टीम को दी गई Training
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद सिंह मरकाम ने Training को संबोधित करते हुए कहा कि फलाइंग स्कायड टीम में संलग्न कर्मचारी पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। भारत निर्वाचन आयोग व्दारा जारी दिशा निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लें तथा प्रशिक्षण के दौरान अपनी शकांओं का समाधान भी अनिवार्य रूप से कर लें। साथ ही जहां पर भी जिस अधिकारी कर्मचारी की डियुटी लगाई गई है , वहां पर तैनात रहकर अपने कार्यो को अंजाम दें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में F S T टीम को दी गई Training
उन्होने निर्देशित किया कि कार्यवाही के दौरान व्यापारिक लेनदेन हेतु या Bank में जमा कराये जाने हेतु राशि पाये जाने पर व्यवसायिक हितों का ध्यान रखा जावे। व्यापारिक संस्था Bank में राशि जमा कराते समय संबंधित बैंक अकाउन्ट का अकाउन्ट नंबर, राशि का ब्यौरा, संस्था का नाम आदि विवरण साथ में रखें जिससे कि वास्तविक व्यापारिक लेनदेन में किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में F S T टीम को दी गई Training
Master ट्रेनर सुशील मिश्रा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में F S T दल का गठन किया गया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि वास्तविक व्यापारिक लेन देन पर इस प्रक्रिया से प्रतिकूल प्रभाव न हो। श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में F S T टीम को दी गई Training
Training में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रदीप सिंह गहलोत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी धीरेंद्र सिंह राजपूत सहित एफएसटी टीम के अधिकारी उपस्थित रहे।







