Home स्वास्थ्य कोदो की रोटी खाने से 5 लोग बीमार महिलाएं और बच्चे भी...

कोदो की रोटी खाने से 5 लोग बीमार महिलाएं और बच्चे भी शामिल

163
0

इन दिनों मिलेट्स की श्रेणी में आने वाला अनाज कोदो को खाने से जिले में लोग बीमार हो रहे है, एक ही परिवार के 5 लोग जिला अस्पताल में भर्ती

कोदो की रोटी खाने से बीमार हुये लोग

Umaria – जिले में इन दिनों कहीं 2 लोग तो कहीं पूरा परिवार मिलेट्स की श्रेणी में आने वाले कोदो को खाने से बीमार हो रहे हैं, ऐसा ही एक मामला नौरोजाबाद से सामने आया जहां एक ही परिवार की 3 महिलाएं,1 पुरुष और 1 बच्चा कोदो की रोटी खाने से बीमार हो गए और उनको परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में भर्ती करवाया जहां से इलाज की औपचारिकता कर जिला अस्पताल भेज दिया गया और जिला अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।

रवि कोल ने बताया कैसे हुए बीमार

नौरोजाबाद कुदरी निवासी पीड़ित रवि कोल पुत्र प्रीतम कोल उम्र 35 वर्ष ने बताया कि हमारे घर मे कल रात में कोदो की रोटी बनी थी और हम 5 लोग उसको खाये थे जिसमें हमारी मां चंदा बाई कोल पत्नी प्रीतम कोल उम्र 60 वर्ष, बड़ी मां ललबतिया कोल पत्नी राम विशाल कोल उम्र 60 वर्ष, भयहू ज्योति कोल पत्नी सवि कोल उम्र 30 वर्ष और भतीजा अजीत कोल पुत्र सवि कोल उम्र 9 वर्ष भी खाए थे और अचानक हमारा हाथ कांपने लगा उसके साथ चक्कर भी तेजी से आने लगा और आंख के आगे अँधेला छा गया। यही स्थिति सभी की हो गई तो हम लोगों को तुरंत पाली अस्पताल ले गए वहां से दवाई देकर उमरिया जिला अस्पताल भेज दिए हैं, हम लोग रात 2 बजे यहां आ गए थे, अब ठीक लग रहा है। वहीं जब कोदो के बारे में पूंछा गया कि कहाँ से लाये थे तो बताया कि हमारे खेत मे किसान लोग बोए थे जो हिस्सा दिए हैं।

सिविल सर्जन ने बताया सावधानी

वहीं इस बारे के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एन एल रुहेला ने बताया कि हमारे यहां कई बार कोदो खाने से बीमार होकर लोग आ चुके हैं और आते जा रहे हैं, लोगों को कोदो खाने से पहले ध्यान देना चाहिए कि कोदो की फसल कटाई के बाद और गहाई के पहले बारिश के पानी मे भीगा तो नही है और यदि भीगा था तो अधिक दिन तक उसी अवस्था मे पड़ा तो नही था, यदि ऐसा हुआ हो तो उस कोदो का उपयोग न करें क्योंकि उस कोदो में फंगस लग गया होगा और वही मानव जीवन के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है, इसलिए लोग सतर्क रहें और ऐसे कोदो का उपयोग न करें।

कोदो का उपयोग करने से क्यों हो रहे हैं लोग बीमार

गौरतलब है कि इस वर्ष कुछ क्षेत्रों में कोदो की फसल कटाई के बाद अचानक हुई बारिश में फसल भीग गई और उसमें फंगस लग गई जिसके कारण कुछ क्षेत्र की फसल लोगों को नुकसान कर रही है।

कोदो की रोटी खाने से 5 लोग बीमार महिलाएं और बच्चे भी शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here