Home स्वास्थ्य भाजपा जिलाध्यक्ष ने गोली खाकर शुरू किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

भाजपा जिलाध्यक्ष ने गोली खाकर शुरू किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

127
0

भाजपा जिलाध्यक्ष, एडीएम एवं नेताओ ने फाइलेरिया की गोली खाकर शुरू किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, 25 फरवरी तक चलेगा अभियान

किसने किया शुरुआत

Umaria – जिले में आज से शुरू हुआ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन से की गई, औपचारिक शुरुआत। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, एवं अन्य नेताओं के साथ अपर कलेक्टर, महाविद्यालय के छात्र, छात्राएं मीडिया एवं अन्य लोगों ने गोली खाकर किया।

कब तक चलेगा कार्यक्रम

यह कार्यक्रम लगातार 25 फरवरी तक चलेगा। 10 फरवरी से 14 फरवरी 2025 तक बूथ लगाकर स्कूल कॉलेज, हॉस्टल में , 15 फरवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक घर-घर जाकर दवा का सेवन तथा 22 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक मॉप अप राउड किया जावेगा, जिसमें डी.ई.सी., एल्वेडाजोल एवं आईवरमेक्टिन की गोली का सेवन उम्र एवं ऊचाई के अनुसार कराया जाएगा।

क्या कहा भाजपा जिलाध्यक्ष ने

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने रानी दुर्गावती भवन में आयोजित राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने इस रोग की विभीषिका को देखा है, हमारे यहां एक व्यक्ति को हाथी पांव है, वो लगातार लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं और हमारा भी अनुरोध है कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सभी लोग सहभागिता निभाएं और देश से फाइलेरिया जैसी भीषण बीमारी का खात्मा करने में सहयोग दें।

अपर कलेक्टर ने भी बताया

वहीं अपर कलेक्टर शिव गोविंद मरकाम ने कहा कि जिले में 1 लाख 69 हजार 670 लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा। हम भी दवा खा रहे हैं और आप भी खाइये।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया

इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी व्ही एस चंदेल ने बताया कि गर्भवती माताओ, अत्यधिक वृध्द, गंभीर रोगो से पीड़ित व्यक्ति गोली का सेवन नही करेंगे गोली को खाली पेट नही खाएं गोली के प्रतिकूल प्रभाव नही है फिर भी सिरदर्द, बदन दर्द, पेट दर्द, उल्टी होती है तो नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर आवश्यक दवा प्राप्त करें इससे घबराये नही, यह क्षणिक होता है व मरीज स्वतः ही ठीक हो जाता है।

कौन रहे कार्यक्रम में शामिल

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश पयासी,धनुष धारी सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह गहरवार, पंकज तिवारी, शम्भू लाल खट्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर एल एन रुहेला, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ व्ही एस चंदेल, जिला मलेरिया सलाहकार रवि साहू, गौरीशंकर, पत्रकार, महाविद्यालय के छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने गोली खाकर शुरू किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here