Home ट्रेन दुर्घटना ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

1109
0

उमरिया – प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दरमियानी रात नाथू कोल पिता कंधी कोल निवासी कैम्प उम्र 45 वर्ष की ट्रेन दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था जो घर से निकालकर लगभग 9:10 बजे रात को रेलवे ट्रैक की ओर चला गया रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिस वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर उमरिया पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया पोस्टमार्टम की कार्रवाई पश्चात शव अंतिम संस्कार हेतु मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। ए एस आई वेद प्रकाश, प्रधान आरक्षक आशीष द्वारा मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर विवेचना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here