उमरिया 15 मार्च – जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत विंध्या कॉलोनी के दतिला नाला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक को कुचल दिया घटना कल देर शाम की है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत मरदरी सरपंच हुकुम सिंह पिता समनु सिंह(35) के रूप में हुई है! मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है, परिजन के मुताबिक ट्रक का अभी तक पता नहीं चल सका है! नौरोजाबाद पुलिस ट्रक की सरगर्मी से जांच पड़ताल कर रही है, परिजन के मुताबिक कहीं ना कहीं मरदरी सरपंच की हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं नौरोजाबाद टी आई राम कुमार धारिया बताए कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही कल अँधेला हो जाने के कारण शव का पोस्ट मार्टम नही करवाया जा सका था जिसके कारण शव को कोल माइंस के रीजनल अस्पताल के फ्रीजर में रखवा दिया गया था अभी पोस्ट मार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है। गौरतलब है कि नौरोजाबाद बाद, विंध्या, कंचन कोल माइंस से कोयला लेकर साइडिंग तक चलने वाले ट्रक बेलगाम और अनियंत्रित गति से चलते हैं जिसके चलते आये दिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।







