Home प्रदेश अल्प प्रवास पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री धान के पैसे की बात...

अल्प प्रवास पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री धान के पैसे की बात टाल गये

261
0

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अल्प प्रवास पर आये और मिलेट्स पर ध्यान देने कहे तो वहीं जिले के किसानों के धान के पैसे की बात को टाल गये

केंद्रीय मंत्री का हुआ स्वागत

Umaria – जिले के अल्प प्रवास पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आये और हवाई पट्टी पर भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक एवं अन्य नेता गण आत्मीय स्वागत किये।

मीडिया से कहे

वहीं मीडिया से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि आज बहुत समय बाद हम उमरिया आये हैं और उमरिया तो हमारे दिल मे बसती है, आज हम निजी कार्यक्रम में संजय पाठक जी के यहां शामिल होने आए हैं, हम विजयराघवगढ़ जा रहे हैं।

मीडिया के सवालों का जबाब

वहीं मीडिया द्वारा किसानों के धान के पैसे एवं जिले में मिलेट्स की खरीदी न होने की बात पूँछे जाने पर बोले कि आज हमको बताया है विशेष कर कोदो, कुटकी के बारे में तो सरकार और विशेष कर हम उस पर ध्यान देंगे तो वहीं कांग्रेस के द्वारा जी आई एस (ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) के बारे में दिए गए बयानों पर बोले कि मध्यप्रदेश अब कांग्रेस के जमाने का बीमारू राज्य नही है, बहुत तेजी से विकास कर रहा और विकसित राज्यों की श्रेणी में आ रहा है और निवेशक तेजी से आ रहे हैं, जी आई एस पूर्ण रूप से सफल रहा है, तो वहीं किसानों को धान बिक्री के पैसे न मिलने की बात को टालते हुए आगे बढ़ गए।

क्या होगा किसानों का

गौरतलब है कि किसानों के द्वारा उपार्जन केंद्रों में बेचे गए धान के पैसे के बारे में जिले के कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री तक बोलने को तैयार नही हैं और किसान की हालत जर्जर होती जा रही है तो ऐसे में सरकार को किसान हित का ढिंढोरा नही पीटना चाहिये।

अल्प प्रवास पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री धान के पैसे की बात टाल गये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here