Home सड़क दुर्घटना भीषण सडक हड़से मे बाईक सवार दो युवकों की मौत अज्ञात वाहन...

भीषण सडक हड़से मे बाईक सवार दो युवकों की मौत अज्ञात वाहन ने मारा ठोकर

185
0

नेशनल हाइवे 43 में देर रात अज्ञात वाहन ने बाईक सवारों को मारा ठोंकर बाईक सवार दोनों युवकों की मौत, पुलिस वाहन की तलाश मे जुटी, रिश्तेदार के यहाँ जा रहे थे बाईक सवार

अज्ञात वाहन ने मारा ठोकर

Umaria – जिले से गुजरने वाली नेशनल हाइवे 43 के नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत करकेली-नोरोज़ाबाद के बीच ग्राम धनवार के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के नजदीक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मारी दिया। जिसमें प्यारेलाल पिता रामपति बैगा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम ओदरी थाना पाली की मौके पर मौत हो गई है वहीं उसके साथ बाईक पर सवार दूसरे साथी बिसाहू पिता मैकू बैगा निवासी ग्राम मढा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था, उसने भी रास्ते मे दम तोड़ दिया। दोनों बाईक सवार डिस्कवर बाईक क्रमांक एमपी 65 एम 3523 से अपने रिश्तेदार के घर ग्राम अमड़ी आ रहे थे।

टी आई ने बताया

नौरोजाबाद टी आई राजेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि ग्राम धनवार के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को ठोकर मार दिया है तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां ग्राम ओदरी निवासी प्यारे लाल बैगा कि मौत हो चुकी थी और उसका साथी बिसाहू गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको जिला अस्पताल भेजा गया और बाईक को किनारे रखवा दिया गया है लेकिन दूसरे घायल बिसाहू की भी जिला अस्पताल पहुँचने के पहले मौत हो गई है। प्यारे लाल के शव का पोस्टमार्टम नौरोजाबाद मे और बिसाहू के शव का पोस्टमार्टम उमरिया जिला अस्पताल मे करवाया जायेगा, वहीं घटना स्थल को देखने से प्रथम दृष्टया ठोकर मारने वाला वाहन कार जैसे प्रतीत हो रहा है, अभी कार्रवाई की जा रही है।

यातायात नियमों का नहीं हो रहा पालन

गौरतलब है कि बिना हेलमेट और बिना सुरक्षा के नशे में वाहन चलाने पर प्रति दिन सडक दुर्घटनाओं मे कोई न कोई अपनी जान गँवाता है।

भीषण सडक हड़से मे बाईक सवार दो युवकों की मौत अज्ञात वाहन ने मारा ठोकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here