Home अवैध शिकार करंट लगाकर बाघ का अवैध शिकार दो आरोपी गिरफ्त में

करंट लगाकर बाघ का अवैध शिकार दो आरोपी गिरफ्त में

175
0

करंट लगाकर बाघ का हुआ अवैध शिकार, मुखबिर की सूचना पर पार्क अमला नदी से खोद कर निकाला क्षत विक्षत शव, दो आरोपी गिरफ्त में

कैसे मिली सफलता

उमरिया – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघ का शिकार करंट लगा कर हुआ। लगभग 15 दिन पूर्व की घटना होने के बाद जैसे ही पार्क अमले को सूचना मिली अपने मुखबिर लगा दिये लेकिन कहीं पता नही चल पा रहा था फिर भी लगातार प्रयास जारी रहा और अंततः आज शाम को सफलता मिल ही गई।

पनपथा प्रभारी रेंजर ने बताया

पतौर रेंजर एवं प्रभारी पनपथा रेंजर अर्पित मैराल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पनपथा रेंज के बफर जोन अंतर्गत जाजागढ़ बीट के कक्ष क्रमांक आर एफ 394 में भदार नदी के किनारे करंट लगा कर अवैध शिकार किये गए लगभग 15 दिन पूर्व दफनाये गए बाघ के शव को खुदवाया गया जो क्षत विक्षत हालत में मिला, उसका डॉक्टरों की टीम से फील्ड डायरेक्टर डॉक्टर अनुपम सहाय की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया एवं अंतिम संस्कार किया गया। मुखबिरों की सूचना पर ग्राम सुखदास निवासी राम चरण कोल एवं पांडू कोल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जी आई तार एवं कुल्हाड़ी बरामद कर उनके विरुद्ध पीओआर क्रमांक 357/13 दिनांक 06/02/2025 काटा गया एवं दोनो आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

कौन – कौन रहे कार्रवाई में शामिल

पूरी कार्यवाही में एसडीओ वन पनपथा बी एस उप्पल, रेंजर पनपथा अर्पित मैराल, डिप्टी रेंजर रामसिया शुक्ला, डिप्टी रेंजर चैन सिंह मार्को, वनरक्षक मोहित खटीक, धर्म पाल बैगा, अनिल सोनवानी, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश बैगा, राम भजन सोनी, आशीष पटेल, डॉग स्क्वायड से राज कुमार गुप्ता और अन्य श्रमिक शामिल रहे।

क्या चल रहा है पार्क सीमा में

गौरतलब है कि पार्क सीमा एवं उससे लगे क्षेत्रों में शिकारी अवैध शिकार करने के उद्देश्य से करंट लगाते हैं और उस करंट में वन्य जीवों के अलावा ग्रामीण भी फंस कर मर जाते हैं, इतना ही नही जाजागढ़ क्षेत्र कटनी जिले से लगा होने के कारण वहां कई अवैध क्रेशर भी संचालित हैं और खनिज विभाग मूकदर्शक बन कर तमाशा देखने और फीलगुड करने में मस्त है। यदि खनिज, राजस्व और वन तीनो संयुक्त मुहिम चला कर अवैध खनन और क्रेशर पर सख्त कार्रवाई करें तो निश्चित ही अवैध शिकार पर भी अंकुश लगेगा।

करंट लगाकर बाघ का अवैध शिकार दो आरोपी गिरफ्त में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here