
यदि आप भी अपने नाबालिक बच्चों को गाड़ियां देते हैं तो सावधान हो जाइये अब पुलिस नही बख्शेगी, वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई
छात्रों ने किया स्टंट

उमरिया – जिला मुख्यालय में केन्द्रीय विद्यालय उमरिया के छात्र – छात्राओं के द्वारा दो कार एवं एक बोलेरो में किए जा रहे स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उमरिया पुलिस ने की कार्यवाही।
पुलिस ने निकाली रैली

कार्यवाही के दौरान उमरिया पुलिस ने उन गाड़ियों की एक रैली निकालकर स्थानीय गांधी चौक पर नारियल एवं फूल चढ़ा कर गाड़ियों पर जुर्माने की बात कही है और यह भी बताया कि अगर गाड़ी मालिक जुर्माना नहीं देंगे तो इन गाड़ियों को उमरिया न्यायालय में पेश किया जायेगा।
क्या रहा मामला

दरअसल मामला उमरिया जिले के केंद्रीय विद्यालय में चल रहे फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्र-छात्राओं को शहर में घूमने के लिए एक कार जुलूस निकाला गया लेकिन वहीं छात्र-छात्रायें जुलूस के दौरान स्टंट भी करते नजर आए इस पर उमरिया पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीनों गाड़ियों की जप्ती बनाकर शहर में घुमाया और उसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की।
क्या कहा कोतवाली थाना प्रभारी ने

कोतवाली थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आज पता चला कि कुछ विद्यालय के छात्र कारों और बोलेरो से स्टंट बाजी करते नजर आए हैं जैसे ही यह पुलिस अधीक्षक महोदय के संज्ञान में आया उन्होंने एक आदेश जारी किया हम लोगों ने कैमरन के माध्यम से उन गाड़ियों को चिन्हित किया और अब कार्यवाही कर रहे हैं उस पर जो भी होगी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी और इसके साथ ही हम उमरिया के सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं की नाबालिक बच्चों को गाड़ियां ना दें अगर गाड़ी मालिक जुर्माना जमा नहीं करते हैं तो हम इन्हें न्यायालय में पेश करेंगे उसके बाद न्यायालय की कार्रवाई के बाद गाड़ी अपने घर ले जा पाएंगे।
गाड़ी मालिक ने बताया

वहीं कार मालिक अनिल अमरानी ने बताया कि मेरी बच्ची केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती है तो उसने कहा कि पापा आज गाड़ी दे दीजिएगा फेयरवेल पार्टी है आज गाड़ियों की रैली निकलेगी तो हमने उनको ड्राइवर भी साथ में दिया था ड्राइवर गाड़ी देकर गया था हमको नहीं पता था स्कूल से निकलकर रोड में गाड़ियां चली है हमको पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली है कि आपकी लड़की ने ऐसा ऐसा किया है मेरे को जानकारी नहीं थी मेरी बेटी ने फोन किया था कि पापा पुलिस ने बुलाया है तब मैं यहां आया।
कैसी है यातायात व्यवस्था

गौरतलब है कि जिले कि चरमराई हुई यातायात व्यवस्था को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह कार्रवाई कहीं बेमानी तो नहीं है हालांकि इस कार्यवाही से यह संदेश जरूर जाएगा की गाड़ी मालिक अपने नाबालिक बच्चों को गाड़ी नहीं देंगे और दूसरा जिले वासियों को सबक मिलेगा की गाड़ी में बैठकर बच्चे हो या जवान स्टंट नहीं करेंगे।
फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्र छात्राओं ने किया स्टंट पुलिस ने की कार्रवाई





