
मां बेटी और पति पत्नी की हुई मौत चारो मृतक मजदूरी करने कर रहे थे पलायन, जाने से पहले रिश्तेदारों से जा रहे थे मिलने और आ गई मौत
क्या हुई घटना

Umaria – जिले से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 43 में पाली थाना अंतर्गत जीरो ढाबा के पास 2 ट्रकों की आमने सामने हुई भीषण टक्कर में मां बेटी और पति पत्नी की मौत हो गई वहीं चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
क्या कहा पाली टी आई ने और कौन रहे मृतक

घटना के बारे में पाली टी आई मदन लाल मराबी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे पाली बस स्टैंड के पास से ट्रक क्रमांक एमपी 18 जी ए 5791 जो जबलपुर से शहडोल बिसलेरी की बॉटल लोड कर जा रहा था उसमें 4 लोग बैठ कर ग्राम मुदरिया अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे जिसमें ग्राम तिमनी के बुड़ना टोला थाना पाली निवासी मां बेटी पार्वती देवी पति गौतम सिंह सैयाम उम्र लगभग 48 वर्ष एवं उसकी पुत्री चम्पा बाई उम्र लगभग 22 वर्ष और शशिकला सिंह पति सुदर्शन सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष एवं सुदर्शन सिंह पिता शोभा सिंह उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी ग्राम बैढन टोला टकटई थाना नौरोजाबाद के रूप में शिनाख्त हुई है। ये अपने – अपने घर से कमाने खाने के लिए दूसरे जिले में जा रहे थे लेकिन सुबह कोई ट्रेन न मिलने के कारण पाली बस स्टैंड में एक गुमटी में अपना सामान रख कर ग्राम मुदरिया अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए जा रहे थे कि कब लौटेंगे कोई ठिकाना नहीं है।
कैसे हुई दुर्घटना

जैसे ही ट्रक जीरो ढाबा के पास पहुंचा यो सामने से चावल लोड ट्रक क्रमांक एमपी 18 जी ए 3025 अनियंत्रित गति से आकर इस ट्रक को ठोकर मार दिया जिसमें चारो की मौत हो गई एवं चालक नरेन्द्र पिता कमलेश चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बौली टोला चंदिया गम्भीर रूप से घायल है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं ट्रक क्रमांक एमपी 18 जी ए 3025 का चालक घटना घटित कर मौके से फरार हो गया। इस घटना में सबसे बड़ी बात यह रही कि चम्पा बाई लगभग 2 घंटे तड़फती और चिल्लाती रही लेकिन तब तक न तो किसी ने निकालने की जहमत उठाई और न ही 108 एम्बुलेंस समय पर पहुंची कि उसकी जान बच सकती।
क्या चल रहा है जिले में

गौरतलब है कि मालवाहकों में सवारी ढोने एवं अनियंत्रित गति से चलने के कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही है उसके बाद भी यातायात विभाग सचेत नही हो रहा है जबकि प्रदेश सरकार ने जिले में अनियंत्रित गति से चलने वाले वाहनों की गति का अनुमान लगाने के लिए इंटरसेप्टर वाहन भी दिया हुआ है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि अभी यातायात सुरक्षा माह समाप्त हुआ है और इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई।
भीषण सड़क हादसा मां बेटी और पति पत्नी की मौत चालक गम्भीर







