Home टाइगर रेस्क्यू 2 लोगों पर हमला करने वाली बाघिन का हुआ रेस्क्यू रहेगी बाड़े...

2 लोगों पर हमला करने वाली बाघिन का हुआ रेस्क्यू रहेगी बाड़े में कैद

228
0

1 बच्चे को मौत के घाट उतारने और एक महिला को गम्भीर घायल करने वाली बाघिन का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू दल ने किया रेस्क्यू

क्यों किया गया रेस्क्यू

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के धमोखर बफर जोन अंतर्गत आने वाले पिपरिया बीट के बोदा बहरा कैम्प क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया निवासी 12 वर्षीय बच्चे को महुआ बीनने के दौरान मुंह मे दबा कर ले जाने एवं दूसरे दिन ग्राम सेमरिया निवासी 38 वर्षीया महिला को महुआ बीनने के दौरान गम्भीर रूप से घायल करने वाली बाघिन को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू दल ने रेस्क्यू दल ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों को हमलावर बाघिन से मुक्ति दिलाया और बाघिन को अब ले जाकर बहेरहा इनक्लोजर में बने बाड़े में रखा जाएगा।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक ने बताया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि इस टाइग्रेस का गांव के आसपास काफी लंबे समय से विचरण था गांव वालों और सरपंचों ने भी रिक्वेस्ट किया था कि यह गांव के आसपास विचरण करती है इसको शिफ्ट किया जाय लेकिन अभी जो घटना हुई इसमें महुआ बीनने वाले जंगल के काफी अंदर तक गए हुए थे, गांव के अंदर इसने ऐसी अभी कोई घटना नहीं किया कि जिससे कोई हताहत हो अभी हम इसको इनक्लोजर में रख कर देखेंगे, इसका बिहेवियर गांव के आसपास रहने का था इसलिए इसको उठाने के लिए निर्णय लिया है और अभी हम इसको कहीं बाहर नहीं भेज रहे हैं, अभी हम इसके बिहेवियर का स्टडी करेंगे।

क्यों बढ़ रहा है बाघ और मानव द्वंद

गौरतलब है कि पार्क प्रबंधन की लापरवाहियों के चलते ही बाघ और मानव द्वंद बढ़ रहा है यदि प्रबंधन सघन गश्ती करवाये तो बाघ और मानव द्वंद रोका जा सकता है।

2 लोगों पर हमला करने वाली बाघिन का हुआ रेस्क्यू रहेगी बाड़े में कैद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here