
मानपुर से उमरिया आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, बस में सवार कई यात्री हुए घायल, घायलों का इलाज जारी
कहाँ की है घटना

Umaria – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी ताला क्षेत्र अंतर्गत कोलुहाबाह के पास मानपुर से उमरिया की तरफ आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, बस में 12 से 14 सवारी रही जिसमें 3 लोग घायल हो गए, हालांकि चोट सभी को लगी है लेकिन हल्की फुल्की चोट होने के कारण बाकी यात्री अपने घर चले गए हैं, 3 घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर ले जाया गया हैं जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
ताला चौकी प्रभारी ने बताया

ताला चौकी प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने बताया कि हमको जैसे ही सूचना मिली हम तत्काल अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां बस क्रमांक एम पी 17 पी 0662 पलटी हुई पड़ी थी, तब घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर भेज दिए हैं जहां इलाज किया जा रहा है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चार दिन में दो घटना

गौरतलब है कि अभी 4 दिन पूर्व इसी रोड में यात्री बस ग्राम खैरा के पास पलटी थी जिसमे 22 लोग घायल हुए थे और आज फिर इसी रोड में यात्री बस पलटने से 3 यात्री घायल हो गए, इन दुर्घटनाओं के पीछे कहीं न कहीं अनफिट और सुरक्षा इंतजामों से परे दौड़ रहीं बसे हैं जिससे आय दिन घटनाएं हो रही है और बेगुनाह यात्री घायल हो रहे हैं।
अनियंत्रित यात्री बस पलटने से कई यात्री घायल







